ज़ेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का बड़ा बयान.. “NATO सहयोगी रूसी विमानों को मार गिराएँ”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर रूसी विमान NATO देशों के हवाई क्षेत्र में घुसते हैं तो वे उन्हें मार गिराने के फैसले का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस स्थिति में अमेरिका की सीधी भागीदारी हालात पर निर्भर ..

ज़ेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का बड़ा बयान.. “NATO सहयोगी रूसी विमानों को मार गिराएँ”
24-09-2025 - 10:11 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर रूसी विमान NATO देशों के हवाई क्षेत्र में घुसते हैं तो वे उन्हें मार गिराने के फैसले का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस स्थिति में अमेरिका की सीधी भागीदारी हालात पर निर्भर करेगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें विश्वास है कि यूक्रेन अपने खोए हुए सभी क्षेत्र रूस से वापस ले सकता है। उन्होंने कहा, समय, धैर्य और यूरोप, विशेषकर NATO की आर्थिक मदद से, युद्ध की शुरुआत वाली मूल सीमाओं तक पहुँचना पूरी तरह संभव है।”

NATO पर ट्रंप का बयान

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या NATO देशों को रूसी विमानों को मार गिराना चाहिए, तो ट्रंप ने दृढ़ता से कहा – हाँ, बिल्कुल।”
जब पूछा गया कि क्या अमेरिका ऐसी स्थिति में NATO सहयोगियों का समर्थन करेगा, ट्रंप ने कहा कि यह “हालात पर निर्भर करेगा।”

ट्रंप ने NATO देशों की रक्षा खर्च बढ़ाने की सहमति की सराहना की। उन्होंने कहा, हम NATO के प्रति बहुत मज़बूत हैं। NATO ने कदम बढ़ाया है। आप जानते हैं, जब उन्होंने रक्षा खर्च लक्ष्य 2% से 5% किया, तो यह बहुत बड़ी एकजुटता का संकेत था।”

पुतिन पर ट्रंप की राय

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसे के सवाल पर ट्रंप ने कहा, मैं आपको एक महीने में बता दूँगा।”

रूस-यूक्रेन युद्ध पर नया रुख

ट्रंप का यह बयान उनके हालिया यूक्रेन नीति में एक और बड़ा बदलाव है। साल की शुरुआत में उन्होंने अचानक पुतिन के साथ शांति वार्ता का आह्वान कर अपने सहयोगियों को चौंका दिया था।

अब उन्होंने कहा कि उनका दृष्टिकोण बदल गया है क्योंकि उन्होंने रूस-यूक्रेन की सैन्य और आर्थिक स्थिति को “करीब से समझा” है। ट्रंप के अनुसार..

  • पुतिन और रूस गंभीर आर्थिक संकट में हैं।”
  • यह समय है जब यूक्रेन को निर्णायक कदम उठाना चाहिए।”
  • तीन साल से ज्यादा युद्ध के बाद रूस बिना दिशा के लड़ रहा है और अब वह एक ‘पेपर टाइगर’ बन गया है, न कि कोई गंभीर परमाणु शक्ति।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।