2026-27 के लिए गेहूं सहित रबी फसलों का MSP बढ़ा
केंद्र सरकार ने 2026-27 विपणन वर्ष के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6.59% बढ़ाकर ₹2,585 प्रति क्विंटल कर दिया है। पिछले साल यह ₹2,425 प्रति क्विंटल था। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया..
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने 2026-27 विपणन वर्ष के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6.59% बढ़ाकर ₹2,585 प्रति क्विंटल कर दिया है। पिछले साल यह ₹2,425 प्रति क्विंटल था। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि CACP (कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कॉस्ट्स एंड प्राइसेस) की सिफारिशों पर आधारित 6 प्रमुख रबी फसलों का MSP बढ़ाया गया है।
प्रमुख रबी फसलों का नया MSP (2026-27)
|
फसल |
पुराना MSP (₹/क्विंटल) |
नया MSP (₹/क्विंटल) |
बढ़ोतरी (₹) |
% वृद्धि |
|
गेहूं |
2,425 |
2,585 |
160 |
6.59% |
|
जौ (Barley) |
1,980 |
2,150 |
170 |
8.59% |
|
चना (Gram) |
5,650 |
5,875 |
225 |
3.98% |
|
मसूर (Lentil) |
6,700 |
7,000 |
300 |
4.48% |
|
सरसों/राई (Rapeseed & Mustard) |
5,950 |
6,200 |
250 |
4.20% |
|
सूरजमुखी (Safflower) |
5,940 |
6,540 |
600 |
10.10% |
MSP बढ़ोतरी के प्रमुख बिंदु
- सबसे ज्यादा बढ़ोतरी: सूरजमुखी (₹600 प्रति क्विंटल, 10.10%)
- दूसरे नंबर पर: मसूर (₹300 प्रति क्विंटल)
- गेहूं का MSP बढ़ोतरी ₹160 प्रति क्विंटल है, जो किसानों को बेहतर दाम दिलाने का प्रयास है।
- सरकार का उद्देश्य: किसानों को लागत का कम से कम 1.5 गुना दाम सुनिश्चित करना (Union Budget 2018-19 की घोषणा के अनुरूप)।
उत्पादन लक्ष्य
- गेहूं की बुवाई: अक्टूबर अंत से
- कटाई: मार्च से
- विपणन वर्ष: अप्रैल से जून तक
- सरकार का लक्ष्य: 119 मिलियन टन गेहूं उत्पादन (2025-26)
2024-25 में अनुमानित उत्पादन: 117.5 मिलियन टन (रिकॉर्ड स्तर)
What's Your Reaction?