‘अमजद तू निकल, अमिताभ को तो नहीं छोड़ेंगे...’ जब मेगा स्टार को मारने को 6000 लोगों ने उठाए लट्ठ
<p>1978 में बस एक गलती ने 6000 लोगों को अमतिाभ बच्चन की जान का प्यासा बना दिया था। हालात कुछ ऐसे बने कि पूरी की पूरी फिल्म की यूनिट ही सकते में आ गई। ये बात है फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ की, जिसकी शूटिंग के दौरान मेगास्टार अमतिाभ की जान पर बन आई थी।</p>
अमिताभ बच्चन से आज लाखों-करोड़ों लोग प्यार करते हैं। लेकिन 1978 में बस एक गलती ने 6000 लोगों को अमिताभ बच्चन की जान का प्यासा बना दिया था। गुस्से में बौखलाए ये लोग अमिताभ को पीटने के लिए लट्ठ लेकर खड़े हो गए थे। हालात कुछ ऐसे बने कि पूरी की पूरी फिल्म की यूनिट ही सकते में आ गई। ये बात है फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ की, जिसकी शूटिंग के दौरान मेगास्टार अमिताभ की जान पर बन आई थी। अमिताभ के लिए ये सब और भी डरावना और घबराहट पैदा करने वाला इसलिए था, क्योंकि उस समय उनकी पत्नी जया बच्चन और मां तेजी बच्चन भी साथ थीं। लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में अमिताभ के एक दोस्त ने अपनी जान पर खेलकर उनकी जान बचाई थी। ये दोस्त थे एक्टर अमजद खान और ये किस्सा है फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ की शूटिंग का।
हजारों की भीड़ में पड़ने लगी अमिताभ को गाली
फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ में अमिताभ के साथ रेखा की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में अमजद खान, प्राण और जीवन जैसे दिग्गज एक्टर भी थे। अमजद खान अमिताभ के बहुत करीबी दोस्त भी थे। ऐसे में अमजद खान ने ही सालों बाद इस किस्से का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था। दरअसल अमिताभ जब एक गांव में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब वहां हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। इसी भीड़ में अचानक कुछ लड़कों ने अमिताभ को नाम लेकर गाली देना शुरू कर लिया। अमिताभ के लिए ये काफी शर्मिंदगी का माहौल हो गया क्योंकि उस दिन शूटिंग पर उनकी मां तेजी बच्चन, पत्नी जया बच्चन और सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। अमिताभ के जिगरी दोस्त अमजद खान ने तुरंत कैमरा उठाया और जूम कर भीड़ में से गालियां देने वाले लड़के की पहचान कर अमिताभ को बता दिया।
एंग्री यंग मैन ने पीटा लाल शर्ट वाला लड़का
शूटिंग का जब ब्रेक हुआ तब अमतिाभ उस लाल शर्ट वाले लड़के को पकड़ लाए और उसे अच्छे से थप्पड़ जड़ दिए। अमिताभ को गुस्से में देख युनिट के कुछ और लोगों ने भी उस लड़के की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि अमजद ने ऐसा करने से रोका पर युनिट के लोग नहीं रुके। जब वो लड़का वहां से गया तो जाते-जाते उसने धमकी दी कि ‘ये दिन अमतिाभ की जिंदगी की आखिरी दिन साबित होगा और वो अब बचकर नहीं जा सकेगा।’
अमजद तू अमिताभ को छोड़ निकल जा
दरअसल ये लड़का उस गांव का था, जो शूटिंग के बाद होटल पहुंचने के रास्ते में पड़ता था। इन्होंने गांव के 6000 लोगों को भी ये कहकर भड़का दिया कि अब उन्हें इस अपमान का बदला लेना होगा। पूरा गांव अमतिाभ बच्चन को सबक सिखाने के लिए तैयार हो गया। उस गांव में एक बुजुर्ग अमजद के पिता के मंत्री थे। उन्होंने अमजद को गांव वालों के गुस्से से बचाने के लिए फोन कर सूचना दी कि ‘अमजद तू अमिताभ को छोड़ और फौरन वहां से निकल जा।’ लेकिन अमजद ने ऐसा करने से मना कर दिया। अमजद खान आगे इस इंटरव्यू में बताते हैं, ‘फिर मैंने और निर्देशक सुल्तान अहमद ने तय किया कि हम जाकर गांव वालों को शांत करने की कोशिश करते हैं। मैं वैसे तो आसानी से डरता नहीं हूं लेकिन उस दिन भीड़ का आलम देखकर मैं भी कांप गया था।’ अमजद ने निर्देशक से साथ किसी तरह गांव वालों को समझाया और पूरा मामला बताया। हमने किसी तरह उन्हें समझाया लेकिन इस सारे मामले की कीमत मुझे चुकानी पड़ी। मैं 4 घंटे तक गांववालों के बीच बैठा रहा और मुझे सभी के साथ तस्वीरें ख्ंिाचवानी पड़ी।’
What's Your Reaction?