क्यों बर्बाद हुए ' गजनी ' एक्ट्रेस असिन के पांच मिनट और हुई वो निराश...?
<p> 'गजनी' और 'रेडी' जैसी फिल्मों से जबरदस्त पहचान बनाने वाली असिन को लेकर अफवाह उड़ रही है कि उनकी और पति राहुल की शादीशुदा जिंदगी में खटपट शुरू हो गई है। असिन को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह जल्द ही वह राहुल संग तलाक भी ले सकती हैं।इन खबरों को खारिज करते हुए असिन ने बताया कि वह फिलहाल अपने पति राहुल शर्मा के साथ गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।</p>
'गजनी' एक्ट्रेस असिन शादी के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच मौजूदगी दर्ज कराती हैं। लेकिन हाल ही में असिन अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो बयान दिया है, उसमें लिखा है, "अभी हमारी गर्मियों की छुट्टियों के बीच में, हम सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर अपने नाश्ते का आनंद ले रहे थे और कुछ बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से आधारहीन खबर के बारे में पता चला। उस समय की याद आती है जब हम अपने परिवार के साथ घर पर बैठकर अपनी शादी की योजना बना रहे थे और हमने सुना कि सचमुच हमारा ब्रेकअप हो गया है?! कृपया बेहतर करें. (इस पर एक अद्भुत छुट्टी के 5 मिनट बर्बाद होने से निराश!) आप लोगों का दिन मंगलमय हो।"
दरअसल, असिन और राहुल शर्मा की शादी को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों के बीच अनबन चल रही है और दोनों जल्द ही तलाक भी ले सकते हैं। बता दें कि असिन और राहुल शर्मा की शादी को 7 साल बीत चुके हैं। लेकिन उनके एक कदम ने फैंस के पैरों तले जमीन खिसका दी है।
हुआ ये था कि असिन ने बीते दिन इंस्टाग्राम एकाउंट से राहुल शर्मा संग अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। उनके इस कदम ने लोगों को हैरान कर दिया। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगीं कि आसीन और राहुल शर्मा के रिश्ते में खटपट चल रही है। असिन और राहुल शर्मा के रिश्ते को लेकर उनके फैनपेज ने भी लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की। फैनपेज ने एक तरफ बताया कि असिन अक्सर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से तस्वीरें डिलीट करती रहती हैं।
इसके साथ ही फैनपेज ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि उनके और राहुल शर्मा के बीच चीजें फरवरी से ही ठीक नहीं हैं। फैन पेज ने यह भी बताया कि आसीन ने फरवरी में भी राहुल शर्मा संग तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। यहां तक कि जो फोटो उन्होंने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर साझा की थी, एक्ट्रेस ने उसे भी फरवरी में डिलीट कर दिया था।
What's Your Reaction?