कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता ,अब इतने दाम में मिलेगा सिलेंडर

<p>विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में मंगलवार को 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। वहीं वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये घटाई गई है। सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत प्रति किलोलीटर 7,728.38 रुपये या 8.5 प्रतिशत बढ़कर 98,508.26 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।</p>

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता ,अब इतने दाम में मिलेगा सिलेंडर
02-08-2023 - 12:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विमान ईंधन हुआ महंगा

इसकी कीमतें विभिन्न राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्द्धित कर (वैट) के आधार पर अलग-अलग होती हैं। तेल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण विमान ईंधन महंगा हुआ है। एटीएफ की कीमत में इससे पहले एक जुलाई को 1.65 प्रतिशत या प्रति किलोलीटर 1,476.79 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1,680

दूसरी ओर होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर कम किए गए हैं। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपये है। वाणिज्यिक एलपीजी के दाम अप्रैल से तीन बार कम किए गए हैं, जिससे 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कुल 346.5 रुपये तक की कटौती हुई।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

वहीं रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में एक मार्च से कोई बदलाव नहीं किया गया है। उस समय प्रति सिलेंडर 50 रुपये बढ़ाए गए थे।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 16वें महीने स्थिर बनी रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।