राजस्थान के नये कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कोटा पहुंचे और कहा, राजस्थान व पंजाब में स्थितियां बिल्कुल अलग
<p><em><strong>राजस्थान कांग्रेस के नये प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा पहुंचे,जहा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया।</strong></em></p>
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने रंधावा कल रात जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से वो सीधा कोटा के लिए रवाना हो गए थे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान और पंजाब की परिस्थितियों में बहुत फर्क है।
राजस्थान में कांग्रेस कि स्थिति इतनी भी बुरी नहीं
सुखजिंदर सिंह रंधावा (Rajasthan Congress In charge Sukhjinder Randhawa) का मानना है कि प्रदेश में पार्टी की स्थिति चिंताजनक नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करने पहुंचे रंधावा ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में खुद को कांग्रेस का वफादार सिपाही करार दिया। उन पर गुरु नानक जी का आशीर्वाद है।
मिलकर संभाल लेंगे सब
राजस्थान कांग्रेस के नये प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का मानना है कि प्रदेश में पार्टी की स्थिति चिंताजनक नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करने पहुंचे रंधावा ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में खुद को कांग्रेस का वफादार सिपाही करार दिया। ये भी कहा कि उन पर गुरु नानक जी का आशीर्वाद है। रंधावा का मानना है कि पंजाब से यहां के हालात अलग हैं। वह समय कम था, दो तीन महीने में चुनाव थे। यहां काफी समय है, मिल बैठकर सब संभाल लेंगे।
राजस्थान में मैं अभी नया
मौजूदा विवाद और मसलों पर उन्होंने कहा कि अभी यहाँ मैं नया हूँ, फ़िलहाल यहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही है। जब यात्रा यहां से चली जाएगी, तब सारी सियासी बातों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
What's Your Reaction?