‘मैं भाजपा से लड़ रहा और विपक्ष मुझसे...’:चंद्रशेखर आजाद का इंडी अलायंस और कांग्रेस पर निशाना

<p><em>चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से अगर मुझे एक सीट पर सहयोग दिया जाता तो उसके बदले मैं उसे 542 सीटों पर लाभ पहुंचाता।</em></p>

‘मैं भाजपा से लड़ रहा और विपक्ष मुझसे...’:चंद्रशेखर आजाद का इंडी अलायंस और कांग्रेस पर निशाना
09-04-2024 - 04:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों की तरफ से गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक चर्चा थी कि आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद इंडिया गठबंधन के साथ होंगे। हालांकि अंतिम समय में दोनों की बात नहीं बनी। चंद्रशेखर आजाद अब अपनी पार्टी के सिंबल पर नगीना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने भी उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारा है। चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि मैंने हमेशा से इंडिया गठबंधन को सहयोग किया लेकिन उन्हें बीजेपी से लड़ने की चिंता से अधिक हमारी चिंता है। 
चंद्रशेखर ने कहा कि हम गरीब पिछड़ों के लिए लड़ रहे है, लेकिन कोई हमारे लिए कोई आवाज नहीं उठाता है। मेरे ऊपर हमला हुआ तो किसी ने भी विधानसभा में भी आवाज नहीं उठाया। इसलिए हमने फैसला लिया है कि अब हमारी पार्टी हर जगह चुनाव लड़ेगी।
हमारा संगठन हर जगह है
चंद्रशेखर ने दावा किया कि अगर इंडिया गठबंधन की तरफ से उन्हें सहयोग दिया जाता तो वो 542 सीटों पर इंडिया गठबंधन को लाभ पहुंचाते। लेकिन उन लोगों ने मुझे अकेला छोड़ दिया। लेकिन मैं उनका धन्यवाद करना चाहूंगा। अगर वो मेरा साथ नहीं छोड़ते तो मैं इतनी मेहनत नहीं कर पाता। मुझे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी खुद को साबित करने के लिए। गरीब, कमजोर की आवाज संसद में जाए इसके लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। मुझे मदद की उम्मीद थी, लेकिन मुझे उनके कोई शिकायत नहीं है। मैं ठोकर खाकर सीख रहा हूं। 
मायावती ने बहुत काम किया है
आकाश आनंद द्वारा नगीना में आकर विरोध करने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि वो मेरे छोटे भाई की तरह हैं। बड़े भाई का कर्तव्य है कि वो छोटे भाई को माफ कर दे। साथ ही, उन्होंने कहा कि मायावती ने बहुत काम किया है, इसलिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।  लेकिन उन्होंने हमेशा अपने आसपास के लोगों के बहकावे में आकर मुझपर आरोप लगाए। मैंने हर आरोपों को गलत साबित किया है। 
इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
मायावती के प्रति नरमी दिखाते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों को लगा कि बहन जी थोड़ा कमजोर होंगी तो दलित समाज को बांटा जा सकेगा। हम उन्हें अपने खेमे में ले सकेंगे। लेकिन इनको ये नहीं पता कि हम खुद के आंदोलन को मजबूत करना जानते हैं। पहले दलितों के पास बहन जी नाम का बड़ा पेड़ था। लेकिन अब चंद्रशेखर नाम का छोटा पेड़ उनके साथ है। किसान हो या महिला पहलवान चंद्रशेखर सबके लिए लड़ा है। इंडिया गठबंधन ने बहुत बड़ी-बड़ी बात कही कि हम हर उस सीट से उसको लड़ाएंगे जो बीजेपी को हरा रहा हो।  हम उसकी मदद करेंगे जो भाजपा को मात दे सके। लेकिन क्या उनलोगों ने ऐसा किया।
...और विपक्ष मुझसे लड़ रहा है
चंद्रशेखर ने कहा कि अगर आप दो तरह की बात करते हो तो समाज भी देखता है। मैं आपको कहता हूं कि जनता बड़ी समझदार है। मैं भाजपा से लड़ रहा हूं विपक्ष मुझसे लड़ रहा है। जनसमर्थन हमारे साथ है। कोई भी समाज तब तक तरक्की नहीं करेगा। जब तक वो सिस्टम का हिस्सा नहीं बनेगा। जब तक मंडल कमीशन नहीं आया तब तक उनके बच्चे आईएएस आईपीएस वकील तक नहीं बने। दलित समाज को भी जब कर अवसर नहीं मिलेगा। आरक्षण की वजह से तब तक उनको भी वो अवसर नहीं मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।