‘मैं कोई चमत्कारी नहीं हूं, मुझसे वही पूछना जो सुन सको...’ बागेश्वर वाले बाबा ने प्रयागराज के मेजा में लगाया दरबार
<p><em><strong>जब उनसे पूछा गया कि क्या सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैं राजनीतिक यात्रा पर नहीं हूं।</strong></em></p>
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार दोपहर में प्रयागराज के मेजा पहुंच गए हैं। उन्होंने मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में दरबार में लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, मानव देह से बड़ा कोई चमत्कार नहीं है। पर्चे की परंपरा आज की नहीं है। बल्कि सदियों से चली आ रही है। महर्षि वाल्मीकि ने भोजपत्र पर पहले ही राम वनवास के बारे में लिख दिया था। मैं कोई चमत्कारी नहीं हूं, मेरे पास कोई चमत्कार नहीं है। मुझसे वही पूछना जो सुन सको। बालाजी के दरबार में सबकी अर्जी लग गई है। जो लोग यहां पर अर्जी लेकर आए हैं। बालाजी उनकी मनोकामना पूरी करेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- स्वामी जैसे लोग कैंसर का रोग है
इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री प्रयागराज में संगम तट पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां माघ मेले में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद निर्मोही अखाड़े के संत संतोष दास (सतुआ बाबा) के पंडाल में पहुंचकर साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए विवादित बयान पर बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ऐसे लोग कैंसर का रोग हैं। उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं। गंगा स्नान के बाद उन्होंने मीडिया के कुछ सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैं राजनीतिक यात्रा पर नहीं हूं।
मेजा में सुनने को उमड़ा जनसैलाब
मेजा में बागेश्वर धाम दरबार में दोपहर 3 बजे तक धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। उन्हें सुनने के लिए पंडाल के अंदर जितने लोग थे, उतने ही पंडाल के बाहर थे। सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार पर चढ़कर लोग अंदर आने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस सख्ती के साथ ऐसे लोगों को रोकने की कोशिश कर रही है।
What's Your Reaction?