Asian U20 Championships:नौनिहालों ने किया निहाल..भारत 6 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा

<p>Asian U20 Championships:दक्षिण कोरिया में एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में &nbsp;भारत ने अंतिम दिन दो स्वर्ण जीते, तीसरे स्थान पर रहा भारत छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर जापान और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहा</p>

Asian U20 Championships:नौनिहालों ने किया निहाल..भारत 6 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा
11-06-2023 - 11:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दक्षिण कोरिया में एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम और 1500 मीटर दौड़ की धाविका लक्षिता विनोद संडीला ने बीते हफ्ते एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन स्वर्ण पदक जीते जिससे देश तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। 

संडीला ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 24.23 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। संडीला का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चार मिनट 26.48 सेकंड था जिसमें उन्होंने लगभग दो सेकंड के अंतर से सुधार करके भारत को चैंपियनशिप में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया।

फिर चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में रेजोआना मलिक हीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जिससे भारतीय टीम ने तीन मिनट 40.49 सेकेंड के समय स्वर्ण पदक जीता। कजाखस्तान ने तीन मिनट 46.19 सेकेंड से रजत पदक और कोरिया ने तीन मिनट 47.46 सेकेंड से कांस्य पदक हासिल किया। 

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने तीन मिनट 8.78 सेकेंड के समय से रजत पदक से संतोष किया। वे शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बहुत करीब थे लेकिन थाईलैंड आगे बढ़ कर स्वर्ण पदक ले गया। दौड़ में नयना कोकरे ने 24.53 सेकेंड का समय निकाला और कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहीं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।