टेस्ट क्रिकेट की विश्वकप प्रतियोगिता के फाइनल में खेलने वाली भारतीय टीम से बाहर हुए केएल राहुल, उनके स्थान पर चुना गया यह धुरंधर बल्लेबाज...

<p>आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेला जाना है लेकिन&nbsp;इससे पूर्व ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।&nbsp;भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल टीम से बाहर हो गये हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की कप्तानी करने वाले&nbsp;केएल राहुल को लेकर आधिकारिक घोषणा करते हुए&nbsp;&nbsp;बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई&nbsp;ने नये विकेटकीपर बल्लेबाज के&nbsp;नाम की घोषणा कर दी है।&nbsp; बीसीसीआई ने ईशान किशन को केएल राहुल के स्थान पर चुना है। ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।</p>

टेस्ट क्रिकेट की विश्वकप प्रतियोगिता के फाइनल में खेलने वाली भारतीय टीम से बाहर हुए केएल राहुल, उनके स्थान पर चुना गया यह धुरंधर बल्लेबाज...
08-05-2023 - 06:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीसीसीआई ने सोमवार 8 मई को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई भारतीय टीम में बदलाव की घोषणा की। आईपीएल के दौरान चोटिल हुए केएल राहुल की जगह पर ईशान किशन को चुना गया है। वहीं स्टैंडबॉय के रूप में ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को रखा गया है। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग करते हुए केएल राहुल चोटिल हो गए थे। इसके बाद वो मैदान पर बल्लेबाजी करने तो उतरे थे लेकिन सबसे आखिरी नंबर पर। इस चोट के बाद से ही वो मुंबई में हैं और इलाज करा रहे हैं। केएल राहुल को भारतीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर रखा गया था। केएस भरत प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाजी की भूमिका अदा कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ईशान किशन को टीम में चुना गया था लेकिन उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। केएस भरत ने सीरीज के चारों ही मुकाबले खेले थे।

 

बता दें कि भारत ने लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड के विरुद्ध भारतीय टीम को पिछली बार हार कर उप विजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा था। इस बार भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ होना है। इस वर्ष 7 से 11 जून के बीच दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल में खेलने उतरेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।