'लाल डायरी में राज.सरकार के काले कारनामो का कच्चा चिठ्ठा ' : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

<p>&nbsp;इन दिनों राजस्&zwj;थान की &#39;लाल डायरी&#39; पर सियासत गर्मायी हुई है । इस मामले पर राजस्&zwj;थान की सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। इसी बीच अब आज गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता कर यह टिप्&zwj;पणी दी है।</p> <p><strong><em><a href="https://www.newsthikana.com/post/ss-rv6566">यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले &#39;लाल डायरी&#39; के राज़</a></em></strong></p>

'लाल डायरी में राज.सरकार के काले कारनामो का कच्चा चिठ्ठा ' : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
03-08-2023 - 01:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्या कहा लाल डायरी मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने 

राजस्थान सरकार के कारनामों में अब लाल डायरी का एक नया काला अध्याय जुड़ गया है। जो लाल डायरी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई थी, अब उसके काले पन्ने भी एक एक करके सामने आने लगे हैं। इस डायरी से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के 'लाल' के काले कारनामें भी सामने आ रहे हैं। लाल डायरी से कांग्रेस और कांग्रेस की सरकार के द्वारा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और इस तरह की चीजों के साथ पैसों के लेनदेन की बातें सामने आ रही हैं। इस लाल डायरी में तो राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के 'लाल' के भी काले कारनामे सामने आ रहे हैं। ये विषय राजस्थान सरकार के एक मंत्री ने सदन के पटल पर उठाया था, जिसे एकदम बर्खास्त कर दिया गया 

राजस्थान सरकार के लिए बोफोर्स क्षण

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनावों में अनियमितता के दावों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- 'लाल डायरी' ना सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री बल्कि उनके बेटे की करतूतों का भी खुलासा कर रही है...यह राजस्थान सरकार के लिए बोफोर्स क्षण है क्योंकि आरोप खुद सरकार के हैं। उन्‍होंने कहा," मैं कांग्रेस के अपने विरोधियों को याद दिलाना चाहता हूं कि हमनें जब जब कोई बात कही है तो वो केवल आरोप नहीं लगाया है। 2G के मामले में CAG की रिपोर्ट और कोर्ट का ऑब्जर्वेशन था। बोफोर्स के मामले में भी इसी प्रकार राजीव गांधी सरकार के मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने ही आरोप लगाए थे। अब अशोक गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया है, लेकिन निर्लज्जता के साथ कांग्रेस और राजस्थान सरकार इन सभी बातों को नजरअंदाज कर रही है।"

सदन के पटल पर कांग्रेस के एक विधायक ने दिया उकसाने वाला बयान 

इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आगे नूंह हिंसा मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कहीं है ," हरियाणा में सदन के पटल पर कांग्रेस के एक विधायक ने उकसाने वाला बयान दिया। उस विधायक का फेसबुक पोस्ट भी हिंसा को उकसाने वाला है। ये बात और गहरी शंका उत्पन्न करती है कि यह हिंसा एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा थी।"

यह भी पढ़ें :

राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले 'लाल डायरी' के राज़

कल लाल डायरी के पन्ने रिलीज़ ..आज पुलिस पहुंची राजेंद्र गुढ़ा के घर...कुछ तो गड़बड़ है दया ...!

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।