माथे पर टीका लगाए मां वैष्णो देवी के दरबार से निकले शाहरुख

<p><em><strong>किंग खान शाहरुख की माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद की एक फोटो वायरल हो रही है। जहां वो लाल टीका लगाए दिख रहे हैं। वाइन रंग की स्वेट टीशर्ट के साथ बीन कैप पहने शाहरुख के माथे पर दर्शन के बाद मंदिर का टीका लगा हुआ है। फोटो में शाहरुख के साथ उनके एक फैन भी पोज देता दिख रहा है।&nbsp;</strong></em></p>

माथे पर टीका लगाए मां वैष्णो देवी के दरबार से निकले शाहरुख
14-12-2022 - 10:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शाहरुख खान जो भी करें, अपनी अलग छाप छोड़ जाते हैं। बीते दिन शाहरुख मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे थे लेकिन वहां शाहरुख को अपना फेस कवर किए आते-जाते देखा गया था। अब एसआरके की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो कटरा की ही बताई जा रही है।  
तस्वीर में शाहरुख माता के दर्शन के बाद लाल टीका लगाए दिख रहे हैं। वाइन रंग की स्वेट टीशर्ट के साथ बीन कैप पहने शाहरुख के माथे पर मंदिर का टीका लगा दिख रहा है। सोमवार को शाहरुख ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। शाहरुख इस दौरान ओवरसाइज्ड हुडी पहने नजर आए। शाहरुख ने हुडी के साथ ही मास्क भी लगाया हुआ था, जिससे उनका चेहरा कवर हो जाए। शाहरुख गए भी इसी लुक में थे, वहीं वापसी भी ऐसे ही की। जम्मू से पहले शाहरुख उमराह करने मक्का भी गए थे। सफेद लिबास में उमराह करते शाहरुख की फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गई थी। फिल्म पठान से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।