कुर्सी ने बदली किस्मत ! 4 हजार में खरीदी, 82 लाख में बिकी

<p><em><strong>एक टिकटॉकर को फेसबुक के एक मार्केट प्लेस में चमड़े की पुरानी कुर्सी मिल गई, जिसने उसकी किस्मत ही बदल दी।</strong></em></p>

कुर्सी ने बदली किस्मत ! 4 हजार में खरीदी, 82 लाख में बिकी
12-06-2023 - 10:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंटरनेट पर एक कंटेंट क्रिएटर जस्टिन मिलर ने जब उस घिसी हुई चमड़े की कुर्सी को देखा तो उन्हें लग गया कि वो कोई आम कुर्सी नहीं हो सकती। उन्होंने मोलभाव किया और उस कुर्सी को 50 डाॅलर (करीब 4000 रुपये) में खरीदा और इसके बाद जो हुआ, वह किसी सपने से कम नहीं। नीलामी में उस कुर्सी के मिलर को उसकी कीमत से 2000 गुना अधिक कीमत मिली।
उन्होंने कहा, ‘मैं एक विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मेरे पास पारखी नजर है, इसलिए मैंने इसे देखा और मुझे लगा, यह वास्तव में दिलचस्प कुर्सी की तरह दिखती है।’ उन्होंने पाया कि उनकी घिसी-पिटी मेस जैसी दिखने वाली कुर्सियां 200,000 डॉलर (1.6 करोड़ रुपये से अधिक) में बिक रही हैं। इसलिए, उन्होंने सोचा कि उनकी कुर्सी लगभग एक लाख में बेची जा सकती है।
सोथबी ने किया नीलाम
वे नीलामी करने वाली कंपनी सोथबी के पास पहुंचे। उन्होंने कुर्सी की मरम्मत भी कराई, जिसमें उन्हें लगभग 3000 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) का खर्च आया। लिस्टिंग के अनुसार, सोथबी को उम्मीद थी कि कुर्सी $ 30,000 (लगभग 25 लाख रुपये) और $ 50,000 (40 लाख रुपये से अधिक) के बीच जाएगी, लेकिन नीलामी के अंत में वास्तविक कीमत उनकी सभी उम्मीदों को पार कर गई।
मिलर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपनी लाइव प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे यह संख्या 28,000 डॉलर (23 लाख रुपये) से शुरू होकर 85,000 डॉलर (70 लाख रुपये) तक पहुंच गई। फीस को जोड़कर देखा जाए तो खरीदार ने कुर्सी के लिए $ 100,000 (82 लाख रुपये से अधिक) का भुगतान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।