‘योद्धा’ के टीजर पर फिदा हुई जनता: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के, दिशा पटानी का दमदार अंदाज
<p>सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इसी बीच हाल ही में एक्टर के फिल्म का टीजर रिलीज हो गया, जिसमें सिद्धार्थ ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं।</p>
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नाम से ही साफ पता चल रहा है कि इसमें कमाल के एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाला है। तभी तो फैंस इस फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीजर शेयर कर दिया है, जिसे देख फैंस के बीच खलबली मच गई है।
कैसा है फिल्म का टीजर?
‘योद्धा’ के टीजर में सिद्धार्थ ताबड़तोड़ एक्शन और फाइट करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक प्लेन के हाईजैक से होती है। जहां धांसू स्टाइल में सिद्धार्थ मल्होत्रा कमांडो के तौर पर एंट्री लेते हैं, और फिर दुश्मनों के पसीने छुड़ाते नजर आते हैं। वहीं ‘योद्धा’ के टीजर में जहां एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा आतंकियों के साथ जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दिशा पाटनी इसमें एयर होस्टस के किरदार में नजर आती हैं। हालांकि टीजर में उनकी सिर्फ एक झलक ही देखने को मिलती है। लेकिन एक्ट्रेस की वह एक झलक ही इतनी दमदार है कि एक्ट्रेस के किरदार को जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है। फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। फैंस ‘योद्धा’ के टीजर को काफी पंसद कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ के टीजर को देखने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। धर्मा प्रोडक्शन फिल्म ‘योद्धा’ हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो योद्धा फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।
What's Your Reaction?