11 अफेयर्स, फिर भी नहीं की शादी... 24 साल में बनीं मां तो दांव पर लगाया करियर
<p><em><strong>‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपने करियर के पीक पर हैं। ‘ताली’ और ‘आर्या 3’ में उनके काम की खूब तारीफ हुई।</strong></em></p>
हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, वो फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रही है। इस एक्ट्रेस ने मशहूर एक्टर, बिजनेसमैन और मॉडल को डेट किया है, लेकिन 11 अफेयर के बाद भी किसी को जीवनसाथी नहीं बनाया। उन्होंने करियर के पीक पर अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। लोग कहते थे कि वे अपने करियर को लेकर गंभीर नहीं हैं। दरअसल, उन्हें अस्पताल में एडमिट अपनी बेटी की चिंता थी।
‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपने करियर के पीक पर हैं। ‘ताली’ और ‘आर्या 3’ में उनके काम की खूब तारीफ हुई। सुष्मिता ने कभी शादी तो नहीं की, लेकिन वो 2 बेटयिों की मां हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपने करियर के उस दौर के बारे में बताया, जब उन्हें अपनी बेटी रिनी सेन के लिए अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म छोड़नी पड़ी थी। वे भी फिल्म में लीड रोल निभा रही थीं।
शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी
सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी थीं, क्योंकि उनकी बेटी रिनी सेन को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने बातचीत में खुलासा किया कि तब लोग उन्हें कहते थे कि वे अपने करियर को गंभीरता से नहीं ले रही हैं, क्योंकि उन्होंने 24 साल की उम्र में एक बच्ची को गोद ले लिया था। सुष्मिता ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया और फ्लाइट पकड़कर बेटी के पास लौट आईं।
दो लड़कियों को लिया गोद
मेकर्स उनकी स्थिति को समझते थे, इसलिए उन्हें रोका नहीं। हालांकि, वे जब एक हफ्ते के बाद लौटीं, तब तक स्थिति खराब हो चुकी थी। एक्ट्रेस ने साल 2000 में 6 महीने की लड़की रिनी को गोद लिया था। उसी दौरान अक्षय कुमार और करीना कपूर फिल्म ‘अजनबी’ (2001) और ‘ऐतराज’ (2004) के लिए साथ आए थे। संभव है कि मेकर्स ने फिल्म श्ऐतराजश् में सुष्मिता सेन को कास्ट किया हो, लेकिन बाद में उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को ले आए हों। बता दें कि सुष्मिता सेन ने आगे चलकर एक और लड़की को गोद लिया था।
11 लोगों के साथ जुड़ा नाम
सुष्मिता सेन के अफेयर के किस्से जानी-मानी शख्सियतों के साथ छाए रहे, लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की। उनका नाम ललित मोदी, संजय नारंग, रणदीप हुड्डा, इम्तियाज खत्री, वसीम अकरम, मुदस्सर अजीज सहित 11 लोगों के साथ जुड़ा। उन्हें बीते दिनों रोहमन शॉल के साथ देखा गया था, जिनके साथ उनका ब्रेकअप हो गया था।
What's Your Reaction?