124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले
सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर पशु चिकित्साविहीन ग्राम पंचायतों में 124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले हैं। इस आषय की घोषणा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में की गई थी।
पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी के तहत मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में विभिन्न जिलों में 124 नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र खोले गये है।
कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में 17, दौसा में 10, धौलपुर में 8, पाली में 7, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर एवं भरतपुर में 6-6, अलवर, डूंगरपुर, जालौर एवं जोधपुर में 5-5 अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, नागौर एवं चित्तौड़गढ़ में 4-4 बांसवाड़ा व टोक में 3-3, झुंझुनंू, सीकर, करौली एवं कोटा में 2-2 बूंदी, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं प्रतापगढ़ में 1-1 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोला गया है।
What's Your Reaction?