नॉर्थ सिक्किम में हादसाः सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

<p><em><strong>नॉर्थ सिक्किम (north sikkim) में सेना (Indian Army) के ट्रक का एक्सीडेंट (accident) हो गया है। इसमें 16 जवान शहीद हो गए हैं। इस हादसे में चार जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एयरलिफ्ट (airlift) किया गया है।</strong></em></p>

नॉर्थ सिक्किम में हादसाः सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद
24-12-2022 - 09:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नॉर्थ सिक्किम में शुक्रवार को सेना के ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें 16 जवान शहीद हो गए हैं। इस हादसे में चार जवान घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ( ) ने बयान में कहा कि 23 दिसंबर को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना के एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है। 

सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तीव्र मोड़ पर स्लिप होकर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया।

3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद
भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक ने दुर्घटना में शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। नॉर्थ सिक्किम बेहद ही खतरनाक इलाका है। यह इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका होता है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण हमारे बहादुर सैन्यकर्मियों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( ) ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि उत्तरी सिक्किम ( ) में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना ( ) के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।