7 बल्लेबाज जो वर्ल्ड कप में छक्का मारने को तरसे, उनकी टीम तरसी जीत के लिए
<p><em><strong>वर्ल्ड कप 2023 में लगभग आधे मुकाबले हो चुके हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 2-3 टीमों की स्थिति भी साफ हो रही है। लेकिन अभी तक 7 ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 100 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। </strong></em></p>
वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक जैसे बल्लेबाज छक्कों की बरसात कर रहे हैं। हेनरिच क्लासेन भी खूब छक्के मार रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच कई ऐसे बल्लेबाज भी हैं, जो अभी तक एक छक्का मारने के लिए तरस रहे हैं। टूर्नामेंट में लगभग आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन कई बड़े बल्लेबाज एक बार भी गेंद को छक्के के लिए नहीं भेज पाए हैं। इससे वह अपनी टीम के लिए ही परेशानी बन चुके हैं। हम आपको आज ऐसे में 7 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 100़ गेंद खेलने के बाद भी 2023 वर्ल्ड कप में एक भी छक्का नहीं मारा है।
मार्नस लाबुशेन- 187 बॉल
ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 187 गेंदों का सामना किया है। लेकिन एक बार भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 4 मैच में उन्होंने 64 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 121 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में वह सिर्फ 4 ही चैके मार पाए हैं।
इमाम उल हक- 162 गेंद
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उक हक भी लिस्ट में हैं। इमाम इस साल पावरप्ले में एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने 21 चैके मारे हैं लेकिन एक भी छक्का नहीं मार पाए। अभी तक 5 मैच में उनके नाम 150 रन हैं।
मेहदी हसन मिराज- 158 गेंद
बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज भी वर्ल्ड कप 2023 में एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 5 मैच में उनके नाम सिर्फ 69 की स्ट्राइक रेट से 109 रन हैं। पहले ही मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया लेकिन उसके बाद उनका बल्ला शांत रहा है।
कॉलिन एकरमैन- 150 गेंद
नीदरलैंड के कॉलिन एकरमैन भी वर्ल्ड कप 2023 में गेंद को मैदान से बाहर नहीं भेज पाए हैं। 4 मैच में उन्होंने 127 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 69 रनों का योगदान दिया। लेकिन उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 14 चैके मारे हैं। लेकिन 150 गेंद खेलने के बाद भी छक्का नहीं मार पाए।
तौहीद हृदय- 121 गेंद
तौहीद हृदय को बांग्लादेश की क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। वर्ल्ड कप के शुरुआती 4 मैच में उन्हें खेलने के मौका मिला लेकिन पूरी तरह फेल रहे। 4 मैच की तीन पारी में उन्होंने 56 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ दो ही चैके शामिल हैं। छक्का मारने की बात तो काफी दूर की है।
कुसल परेरा- 109 गेंद
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वनडे क्रिकेट में वह 92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में परेरा अभी तक 14 चैकों कीम ददे से 4 मैच में 90 रन ही बना पाए हैं। इसमें एक ही मैच में 78 रनों की पारी है।
स्टीव स्मिथ- 101 गेंद
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड कप में अभी तक निराश ही किया है। 4 मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 72 रन निकले हैं। श्रीलंका के खिलाफ तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। भारत के खिलाफ 46 रन बनाने के बाद उनका बल्ला शांत रहा है। अभी तक स्मिथ ने 71 की स्ट्राइक रेट और 18 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें कोई छक्का शामिल नहीं है।
What's Your Reaction?