अब स्कूल की फीस जमा होगी ऑनलाइन – छात्रों के APAAR ID से, शिक्षा मंत्रालय ने दिए नये निर्देश
देशभर के छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर आई है। अब स्कूल फीस जमा करने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं कि अब स्कूल की फीस छात्रों के APAAR ID (Automatic Permanent Academic Account Registry ID) के माध्यम से ऑनलाइन जमा की..
नयी दिल्ली। देशभर के छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर आई है। अब स्कूल फीस जमा करने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं कि अब स्कूल की फीस छात्रों के APAAR ID (Automatic Permanent Academic Account Registry ID) के माध्यम से ऑनलाइन जमा की जाएगी।
यह नया सिस्टम न केवल छात्रों के लिए बल्कि अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। आइए जानते हैं — APAAR ID क्या है, फीस इससे कैसे जमा होगी, और इसके क्या फायदे होंगे।
क्या है APAAR ID?
APAAR ID यानी Automatic Permanent Academic Account Registry ID — हर छात्र को दी जाने वाली 12 अंकों की यूनिक डिजिटल पहचान है।
यह शिक्षा मंत्रालय की “वन नेशन, वन स्टूडेंट ID” पहल का हिस्सा है।
इस ID में छात्र की पूरी शैक्षणिक जानकारी जैसे..
- स्कूल रिकॉर्ड,
- मार्कशीट,
- प्रमाणपत्र,
- और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज —
डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं।
अपना APAAR ID कैसे पता करें
वर्तमान में स्कूलों के पास छात्रों के APAAR IDs उपलब्ध हैं।
- छात्र या अभिभावक अपने स्कूल से इसका विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
- स्कूल UDISE+ पोर्टल के माध्यम से छात्रों का APAAR ID देख सकते हैं।
- इसके अलावा, छात्र अपने DigiLocker अकाउंट में भी इसे एक्सेस कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय का उद्देश्य
इस पहल का मकसद है “Ease of Schooling” यानी स्कूल से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाना।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे जहाँ संभव हो, डिजिटल फीस भुगतान प्रणाली अपनाएँ।
शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव संजय कुमार ने NCERT, CBSE, नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय विद्यालय संगठन तथा सभी राज्य शिक्षा बोर्डों को इस संबंध में दिशानिर्देश भेजे हैं।
फीस जमा करने की नई प्रक्रिया
अब अभिभावक स्कूल फीस का भुगतान घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे —
- UPI, मोबाइल वॉलेट, नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए।
- फीस भुगतान के लिए छात्र का APAAR ID लिंक किया जाएगा।
- स्कूल इन डिजिटल मोड्स को अपने सिस्टम में एकीकृत करेंगे।
क्यों है यह सिस्टम फायदेमंद
अभिभावकों के लिए:
- बार-बार स्कूल जाने की झंझट खत्म।
- एक क्लिक में घर बैठे फीस जमा करने की सुविधा।
स्कूलों के लिए:
- लेखांकन और रिकॉर्ड-कीपिंग होगी आसान।
- पूरी प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता।
What's Your Reaction?