श्रीमाथुर चतुर्वेदी महापरिषद के द्वितीय स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

श्रीमाथुर चतुर्वेदी महापरिषद के द्वितीय स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित
22-02-2026 - 07:30 PM
24-02-2026 - 11:48 AM

श्रीमाथुर चतुर्वेदी महापरिषद (रजि.) के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, जयपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, मिलाप नगर, जयपुर में संपन्न हुआ, जिसमें युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में आशीष शर्मा, अनुप्रिया चतुर्वेदी, डॉ केशव चतुर्वेदी, विनायक, शशांक,  ऋतुराज पाठक, शुभम चतुर्वेदी सहित अनेक युवा रक्तदाताओं ने सहभागिता निभाई। रक्तदान शिविर में आशीष और आस्था के बच्चे भी उपस्थित रहे। इन दोनों बच्चों ने अपने पिता आशीष को रक्तदान करते देखकर खुद रक्तदान करने की जिद पकड़ ली। लेकिन, उपस्थित बड़ों द्वारा यह समझाने पर कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ही रक्त स्वीकार किया जाता हैं, के बाद बच्चे इसे समझ भी गये। वे रक्तदान के बाद मिलने वाले फलों के रस को पीकर और नाश्ता करने के बाद अपने पिता आशीष शर्मा का स्कंदपट पहनकर प्रसन्न नजर आए।

श्रीमाथुर चतुर्वेदी महापरिषद जिला जयपुर के संयोजन में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष हदेश चतुर्वेदी, डॉ. लोकेश चतुर्वेदी एवं ब्लड बैंक निदेशक आनंद अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला संरक्षक पंकज भूषण चतुर्वेदी, यतीन्द्र चतुर्वेदी, नरेंद्र चतुर्वेदी, अध्यक्ष अलकेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी, सह महामंत्री अनुप चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख अनुप्रिया चतुर्वेदी, संगठन मंत्री राकेश रंजन एवं विमलेश चतुर्वेदी, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख शुभम चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री नवीन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सीए मोहित चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी रमाकांत चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, सीमन्तनी चतुर्वेदी, अनुपमा चतुर्वेदी, आस्था शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर को लेकर समाजजनों में उत्साह देखा गया और आयोजन को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।