दिल्ली में बारिश: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 100 से अधिक उड़ानें विलंबित
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली के लिए “रेड अलर्ट” जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में 100 से अधिक उड़ानें विलंबित हुई हैं और कई इलाकों में..
नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली के लिए “रेड अलर्ट” जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में 100 से अधिक उड़ानें विलंबित हुई हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है।
स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों के लिए यात्रा सलाह जारी की है। उड़ान निगरानी वेबसाइट Flightradar के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने और जाने वाली 135 उड़ानें देरी से चल रही थीं।
पंचकुइंया रोड, मथुरा रोड, शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग, किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण यातायात धीमा पड़ गया। बारिश शुक्रवार रात लगभग 11 बजे से शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 116 रहा, जो “मध्यम” श्रेणी में आता है।
CPCB के मुताबिक, AQI शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
What's Your Reaction?