चुनाव आयोग ने किया ईवीएम बैलेट पेपर में बड़ा बदलाव : अब दिखेंगी उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और स्पष्टता बढ़ाने के लिए ईवीएम बैलेट पेपर के डिजाइन और प्रिंटिंग नियमों में अहम बदलाव किए हैं। यह संशोधन चुनाव नियम 1961 के नियम 49B के तहत किया..

चुनाव आयोग ने किया ईवीएम बैलेट पेपर में बड़ा बदलाव : अब दिखेंगी उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें
18-09-2025 - 06:29 AM
18-09-2025 - 06:44 AM

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और स्पष्टता बढ़ाने के लिए ईवीएम बैलेट पेपर के डिजाइन और प्रिंटिंग नियमों में अहम बदलाव किए हैं। यह संशोधन चुनाव नियम 1961 के नियम 49B के तहत किया गया है।

तस्वीरें होंगी रंगीन और स्पष्ट

अब उम्मीदवारों की तस्वीरें बैलेट पेपर पर रंगीन रूप में छपी होंगी। तस्वीर में चेहरा तीन-चौथाई हिस्से में होगा ताकि वह साफ और आसानी से पहचाना जा सके।

फॉन्ट और क्रमांक में सुधार

उम्मीदवारों और ‘नोटा’ (NOTA) के क्रमांक अब अंतरराष्ट्रीय भारतीय अंकों में लिखे जाएंगे। इनका फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड होगा ताकि मतदाता आसानी से देख सकें।

सभी उम्मीदवारों और ‘नोटा’ के नाम एक ही फॉन्ट और बड़े अक्षरों में छापे जाएंगे, जिससे समानता और स्पष्टता बनी रहे।

बैलेट पेपर की गुणवत्ता और रंग

नये बैलेट पेपर 70 GSM पेपर पर छापे जाएंगे। विधानसभा चुनावों के लिए इनका रंग गुलाबी होगा, और इसके लिए विशेष RGB मान तय किए गए हैं।

सबसे पहले बिहार चुनाव में लागू

इन बदलावों का इस्तेमाल सबसे पहले आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में किया जाएगा। इसके बाद इसे देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।

मतदाताओं के लिए सुविधा

चुनाव आयोग का कहना है कि इन सुधारों से मतदान प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक होगी। बैलेट पेपर अधिक पढ़ने योग्य और स्पष्ट दिखाई देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सौम्या श्रीवास्तव रेडियो, टेलीविजन पर समाचार वाचन का लंबा अनुभव प्राप्त करने के बाद विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में संवाददाता के तौर पर सेवाएं देती रही हूं।