महाकुंभ में हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर "राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट" की स्थापना, हर मंगलवार को मंदिरों में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ !

महाकुंभ में जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर एवं शक्ति पीठ डासना देवी मन्दिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के आह्वान पर आयोजित जगद्गुरू शंकराचार्य जी, जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक श्री हरि गिरि जी सहित कुल 8 महामण्डलेश्वरों और बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संतों ने महाकुंभ में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन और राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के हिन्दू राष्ट्र विषयक कैलेंडर का विमोचन किया।

महाकुंभ में हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर "राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट" की स्थापना, हर मंगलवार को मंदिरों में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ !
03-02-2025 - 12:14 PM
03-02-2025 - 12:18 PM

प्रयागराज। महाकुंभ में जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर एवं शक्ति पीठ डासना देवी मन्दिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के आह्वान पर आयोजित जगद्गुरू शंकराचार्य जी, जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक श्री हरि गिरि जी सहित कुल 8 महामण्डलेश्वरों और बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संतों ने महाकुंभ में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन और राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के हिन्दू राष्ट्र विषयक कैलेंडर का विमोचन किया।

जनवरी के अंतिम सप्ताह में महाकुंभ के दौरान आयोजित धर्म संवाद कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित देशभर के सैकडों जिलों के जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन कार्यकर्ताओं के सामने आनुषंगिक संगठन का नाम "राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट" (RHF) घोषित किया।

राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की "हिन्दू राष्ट्र" की योजना को जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर एवं डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि जी महाराज की अगुवाई में देश के अति महत्वपूर्ण संत समाज ने स्वीकार करके उस पर अपनी मुहर लगाई। धर्म संवाद में तय किया गया कि 4 फरवरी 2025 से विभिन्न मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। धर्म संवाद के दौरान देशभर से आए लगभग एक हजार लोगों ने संकल्प लिया कि इस राष्ट्र के संभावित विधर्मीकरण को रोकने में हम अपनी जान लड़ा देंगे।

संगठन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने बाताया कि राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट संगठन का मुख्य उद्देश्य "हिन्दू राष्ट्र" की विधिवत घोषणा निश्चित किया गया है। इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून, यूनिफॉर्म सिविल कोड, घुसपैठ नियंत्रण, धर्मांतरण नियंत्रण, धर्मस्थलों की कट्टरपंथी अतिक्रमण से मुक्ति तथा वक्फ बोर्ड की पूर्ण समाप्ति वाले कानून बनवाना है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन द्वारा 04 फरवरी 2025 से "साप्ताहिक हिन्दू मिलन" अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत हम अपने गांव, शहर अथवा जिले के अधिक से अधिक सनातनियों के साथ बैठक करके उन्हें मंगलवार के दिन एक घंटे का समय निकालकर शाम 7 बजे उनके निवास के निकट के मन्दिर पहुँचने का आग्रह किया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने बताया कि मंगलवार को मन्दिर पर सात-आठ मिनट के हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात  शेष समय "धर्म चर्चा" के माध्यम से सनातन के समक्ष उपस्थित खतरों और उनके समाधान पर चर्चा करना सुनिश्चित करेंगे।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र धामा और नरेन्द्र त्यागी ने बताया कि इस संबंध में एक सनातनी कैलेंडर बनाया गया है, जिसमें "हिन्दू राष्ट्र" संबंधित योजना प्रस्तुत की गई है। अतः यह कैलेंडर अधिक से अधिक सनातनी घरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

 Paath

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।