इस बार चांद करवाएगा खूब इंतजार...! जानें करवा चौथ पर आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय

<p><em><strong>करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। यह व्रत रात में चांद निकलने के बाद ही खोला जाता है। ऐसे में चांद का इंतजार पूरे भारत को रहता है।&nbsp;</strong></em></p>

इस बार चांद करवाएगा खूब इंतजार...! जानें करवा चौथ पर आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय
01-11-2023 - 08:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

करवा चौथ को लेकर घर से लेकर बाजार तक में रौनक है। वहीं, महिलाएं इसे धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी कर रही हैं। भारत में लोकप्रिय इस त्योहार को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए चांद निकलने तक कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम में महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है।

आइए हम जानते हैं कि देश के अलग-अलग शहर में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय कब होगा। बता दें कि इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, 2023 को पड़ रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5ः36 बजे से शाम 6ः54 बजे तक है। वहीं, चंद्रोदय का समय रात 8ः15 बजे है। इस बीच, चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9ः30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9ः19 बजे समाप्त होगी।
देश के मुख्य शहरों में कब होगा चंद्रोदय
दिल्ली: चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट
मुंबई: चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर
पुणे: चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर
कोलकाता: चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर
लखनऊ: चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर
कानपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर
प्रयागराज: चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
बनारस: चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा
पटना: चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर
रांची: रात 07 बजकर 56 मिनट पर
जयपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर
जोधपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर
उदयपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर
वडोदरा: चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर
अहमदाबाद: चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर
भोपाल: चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर
ज्बलपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर
देहरादून: चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर
शिमला: चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट पर
चेन्नई: चंद्रोदय रात 08 बजकर 43 मिनट पर
बेंगलुरु: चंद्रोदय रात 08 बजकर 54 मिनट पर
द्वारका: चंद्रोदय रात 9 बजकर 7 मिनट पर होगा।
पंजाब में करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा।
हरियाणा में एक नवंबर को रात 8ः15 बजे पर चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।