फीफा विश्व कप 2026: विजेता टीम को मिलेंगे 470 करोड़ रुपये, कोई नहीं लौटेगा खाली हाथ, उपविजेता को मिलेंगे 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर (₹277 करोड़)

फीफा विश्व कप में अब केवल एक फाइनल मैच बचा है और उसके बाद दुनिया के सामने वह टीम होगी जो फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी। अब फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। जो भी यह खिताब जीतेगा वह करोड़ों-अरबों रुपये लेकर लौटेगा..

फीफा विश्व कप 2026: विजेता टीम को मिलेंगे 470 करोड़ रुपये, कोई नहीं लौटेगा खाली हाथ, उपविजेता को मिलेंगे 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर (₹277 करोड़)
18-07-2026 - 08:51 AM

फीफा विश्व कप में अब केवल एक फाइनल मैच बचा है और उसके बाद दुनिया के सामने वह टीम होगी जो फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी। अब फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। जो भी यह खिताब जीतेगा वह करोड़ों-अरबों रुपये लेकर लौटेगा। हालांकि, सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमें भले ही चमचमाती ट्रॉफी न उठा पाएं लेकिन वे खाली हाथ घर नहीं लौटेंगी। वहीं क्वार्टर फाइनल, राउंड ऑफ 16 और ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें इस मेगा इवेंट से करोड़ों रुपये कमाकर घर लौटी हैं।

फीफा विश्व कप 2026 की कुल इनामी राशि (प्राइज मनी) 871 मिलियन डॉलर या लगभग ₹82 बिलियन (लगभग 82 अरब रुपये) है। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम 29 मिलियन डॉलर घर ले जाएगी, जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 27 मिलियन डॉलर मिलेंगे।

फीफा विश्व कप 2026 के विजेता को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (₹470 करोड़) मिलेंगे। उपविजेता (रनर-अप) को 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर (₹277 करोड़) दिए जाएंगे। क्वार्टर फाइनल में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें से प्रत्येक टीम को 19 मिलियन डॉलर मिले। राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली टीमों को 15 मिलियन डॉलर मिले। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली तीसरे स्थान की टीम को 11 मिलियन डॉलर और चौथे स्थान की टीम को 9 मिलियन डॉलर मिले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।