भारत को बड़ा झटका: बाएं हाथ की स्पिनर इंग्लैंड दौरे से बाहर, 25 वर्षीय स्टार को मिला मौका

भारत की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ राधा यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए महिला टीम में शामिल किया गया है। वह शुचि उपाध्याय की जगह लेंगी, जो चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गई हैं..

भारत को बड़ा झटका: बाएं हाथ की स्पिनर इंग्लैंड दौरे से बाहर, 25 वर्षीय स्टार को मिला मौका
13-06-2025 - 10:07 AM

नयी दिल्ली। भारत की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ राधा यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए महिला टीम में शामिल किया गया है। वह शुचि उपाध्याय की जगह लेंगी, जो चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गई हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज़ और उसके बाद तीन वनडे मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 28 जून से हो रही है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बयान में जानकारी दी कि 20 वर्षीय शुचि उपाध्याय, जिन्होंने पिछले महीने श्रीलंका में ट्राई सीरीज़ के दौरान अपना वनडे डेब्यू किया था, बाएं पैर की शिन (पिंडली) में चोट के कारण टीम से बाहर हो गई हैं।

बयान में कहा गया, “महिला चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए शुचि उपाध्याय के स्थान पर राधा यादव को टीम इंडिया में शामिल किया है।”
शुचि को यह चोट बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में प्री-टूर कैंप के दौरान लगी थी, जिसके बाद उन्हें दौरे से बाहर कर दिया गया,” बयान में आगे कहा गया।

भारत का इंग्लैंड दौरा कार्यक्रम:

  • पहला T20I – 28 जून, नॉटिंघम
  • दूसरा T20I – 1 जुलाई, ब्रिस्टल
  • तीसरा T20I – 4 जुलाई, ओवल
  • चौथा T20I – 9 जुलाई, मैनचेस्टर
  • पांचवां T20I – 12 जुलाई, बर्मिंघम
  • पहला ODI – 16 जुलाई, साउथैम्प्टन
  • दूसरा ODI – 19 जुलाई, लॉर्ड्स
  • तीसरा ODI – 22 जुलाई, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

भारतीय महिला टीम की स्क्वाड:

टी20 टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हर्लीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, स्री चरनी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सायली सातघरे, राधा यादव

वनडे टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हर्लीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हासाबनीस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, स्री चरनी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सायली सातघरे, राधा यादव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।