IND vs WI दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन: भारत 2-0 से सीरीज जीत की दहलीज, जीत के लिए अब सिर्फ 60 रन शेष
वेस्ट इंडीज के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन भारत जीत की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस मैच के चौथे दिन यानी सोमवार को टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 390 रन पर आउट कर दिया। इस तरह भारत को वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध दूसरा टेस्ट जीतने और सीरीज़ 2-0 से क्लीन स्वीप करने के लिए अब सिर्फ 121 रन की जरूरत थी..
नयी दिल्ली। वेस्ट इंडीज के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन भारत जीत की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस मैच के चौथे दिन यानी सोमवार को टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 390 रन पर आउट कर दिया। इस तरह भारत को वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध दूसरा टेस्ट जीतने और सीरीज़ 2-0 से क्लीन स्वीप करने के लिए अब सिर्फ 121 रन की जरूरत थी लेकिन अब यह जरूरत केवल 60 रनों की रह गयी है।
इससे पूर्व दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज़ के जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 50) और जेडन सील्स (32) ने आखिरी विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की, जिससे भारतीय गेंदबाजों को खासा संघर्ष करना पड़ा। वेस्ट इंडीज को ने फॉलोञन खेलते हुए स्कोर 173/2 से आगे बढ़ाना शुरू किया। उसकी ओर से जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) ने वेस्टइंडीज़ को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 177 रनों की शानदार साझेदारी की।
ओपनर कैंपबेल ने अपना पहला टेस्ट शतक रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया, लेकिन इसी गेंदबाज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद होप ने लंच के बाद भी शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखी और मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाकर 8 साल बाद अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि सिराज ने होप को बोल्ड आउट कर जल्द ही बदला ले लिया।
पहली पारी में 5/82 लेने वाले कुलदीप यादव ने एक बार फिर असरदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने विकेटकीपर टेविन इमलाच को सिर्फ 2 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर तीन गेंदों के भीतर दो विकेट लिये, जिसमें कप्तान रोस्टन चेस (40) का विकेट भी शामिल था। हालांकि ग्रीव्स और सील्स ने भारतीय गेंदबाज़ों को 133 गेंदों तक रोककर कड़ा मुकाबला दिया। अंत में जसप्रीत बुमराह ने सील्स को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।
मैच के चौथे दिन भारत ने 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी ही खो दिया लेकिन के.एल. राहुल और साई सुदर्शन ने पारी को संभाल लिया और भारत को आरामदायक स्थिति में पहुंचा दिया। के.एल. राहुल ने सधी हुई बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार टाइमिंग और नियंत्रण दिखाया, जबकि खैरी पियरे लगातार सटीक लाइन पर गेंदबाज़ी करते रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
भारत का स्कोर: 17 ओवर के बाद 61/1, भारत को जीत के लिए अब 60 रन और चाहिए।
What's Your Reaction?