जयपुर जिला कलक्टर ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के दिये निर्देश - विगत वर्ष 523 प्रकरणों में वसूला गया 5.27 करोड़ जुर्माना

जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में सम्बंधित अधिकारियों की विशेष जांच दल की बैठक ली और अब तक की गई कार्रवाई का विश्लेषण कर आगे के लिए दिशा-निर्देश दिए।

जयपुर जिला कलक्टर ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के दिये निर्देश - विगत वर्ष 523 प्रकरणों में वसूला गया 5.27 करोड़ जुर्माना
30-03-2025 - 08:16 AM

जयपुर। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट  में सम्बंधित अधिकारियों की विशेष जांच दल की बैठक ली और अब तक की गई कार्रवाई का विश्लेषण कर आगे के लिए दिशा—निर्देश दिए। 

बैठक में  खनन अभियन्ता श्याम कापड़ी ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई में  1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक ,कुल 523 प्रकरण बनाकर  5.27 करोड़ रू. जुर्माना  वसूल किया, 153 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई। वहीं, 1 जनवरी, 2025 से 28 मार्च, 2025 तक 96 प्रकरण बनाकर  3 करोड़ 16 लाख रू. जुर्माना वसूल किया गया  तथा 9 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम, उप वन सरंक्षक जयपुर, उप वन सरंक्षक जयपुर उत्तर, उप वन सरंक्षक वन्यजीव उप वन सरंक्षक (चिड़ियाघर), जिला परिवहन अधिकारी प्रथम, जिला परिवहन अधिकारी द्वितीय एवं खनि अभियंता जयपुर उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।