31 मार्च तक हो जयपुर के अन्य क्षेत्रों में भी मेट्रो विस्तार की बनाएं प्रभावी योजना, मेट्रो अलाइन्मेंट की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सीतापुरा (गोनेर मोड़) से अंबाबाड़ी (टोडी मोड़) तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर (फेज-2) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का कार्य 31 मार्च, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के सिविल कार्यों के टेंडर 15 अगस्त से पहले जारी हो और परियोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

31 मार्च तक हो जयपुर के अन्य क्षेत्रों में भी मेट्रो विस्तार की बनाएं प्रभावी योजना, मेट्रो अलाइन्मेंट की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिये निर्देश
12-03-2025 - 04:12 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सीतापुरा (गोनेर मोड़) से अंबाबाड़ी (टोडी मोड़) तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर (फेज-2) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का कार्य 31 मार्च, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के सिविल कार्यों के टेंडर 15 अगस्त से पहले जारी हो और परियोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मेट्रो अलाइन्मेंट के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जयपुर में मेट्रो सेवा के विस्तार पर गंभीरता से कार्य कर रही है। हमारी मंशा है कि भविष्य के आवश्यकता को देखते हुए जयपुर के सभी क्षेत्र मेट्रो से कनेक्ट हो।

मुख्यमंत्री ने फेज-2 के अंतर्गत सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो संचालन का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस परियोजना से प्रतापनगर, टोंक रोड़, सीकर रोड, विद्याधर नगर, सीतापुरा जैसे क्षेत्र मेट्रो सेवा से जुड़ेंगे और बड़ी संख्या में आमजन को मेट्रो की सुगम एवं दु्रतगामी परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

मेट्रो स्टेशन्स पर यात्री सुविधा का रखें विशेष ध्यान

उन्होंने अधिकारियों को सीतापुरा-अंबाबाड़ी मेट्रो कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन्स पर समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यात्री सुविधा के दृष्टिगत स्टेशन्स को पोड टैक्सी सिस्टम्स से कनेक्ट करने के निर्देश भी दिए। शर्मा ने मेट्रो रूट के अलाइन्मेंट पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने मेट्रो परियोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और जेएमआरसी की संयुक्त उद्यम कम्पनी से प्रदेश की निर्माणाधीन एवं भविष्य की सभी मेट्रो रेल परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल एवं प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी वैभव गालरिया, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त आनंदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।