राजस्थान में 48 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

<p><em><strong>राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश में अब 46 हजार 500 पदों के स्थान पर 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।</strong></em></p>

राजस्थान में 48 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
14-12-2022 - 10:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रीट परीक्षा में सफल रहे प्रदेश के लाखों अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश में अब 46 हजार 500 पदों के स्थान पर 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

बोर्ड की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार लेवल वन के कुल 21 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 19192 और अनुसूचित क्षेत्र के 1808 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लेवल- 2 के कुल 27 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 22790 और अनुसूचित क्षेत्र के 4210 पद शामिल हैं। भर्ती में विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल किए गए हैं।
भर्ती की विस्तृत विज्ञप्ति आवेदन की अंतिम तिथि से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भर्ती में लेवल-2 के 1500 पद बढ़ाए गए हैं। इसके के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होगी, जो 19 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 25 फरवरी से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।