निखिल नाथ-पद्मजा ने जीते तीन खिताब और सत्यम गुर्जर व अद्विता शर्मा ने दो-दो खिताब हासिल किये
श्री ओएन दीक्षित विंटर जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता मैं शनिवार को सारे ही मैच काफी आकर्षक व कड़े संघर्ष के रहे। इस दिन 14 फाइनल खेले गए जिसमें निखिल नाथ योगी ने तीन और पद्मजा सिंह ने तीन खिताब ..
जयपुर। श्री ओएन दीक्षित विंटर जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता मैं शनिवार को सारे ही मैच काफी आकर्षक व कड़े संघर्ष के रहे। इस दिन 14 फाइनल खेले गए जिसमें निखिल नाथ योगी ने तीन और पद्मजा सिंह ने तीन खिताब जीते। सत्यम गुर्जर व अदविता शर्मा ने दो-दो खिताब हासिल किये।
अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में निखिल नाथ योगी व रक्षन्दा बिष्ट की जोड़ी ने दर्शील नायर और पर्ल पारिक की जोड़ी को 21- 14, 21 -13 से हराया। इसी तरह अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में निखिल नाथ योगी व पर्ल पारिक की जोड़ी ने कनिष्क व त्रिषा को 21- 14 ,21 -14 से हराया। एक अन्य मिक्स डबल्स में अंडर-19 फाइनल में भव्य अग्रवाल व हर्षिता यादव की जोड़ी ने आदित्य शर्मा व श्रेयती गुप्ता की जोड़ी को 21- 19 ,21- 18 के लंबे व कड़े संघर्ष मैच में हराया। अपने तीसरे टाइटल में निखिल नाथ जोगी व तेजेश्वर पूनिया की जोड़ी ने बॉयज अंडर-15 डबल्स में जिज्ञासु व नैतिक यादव को फाइनल में हराकर खिताब जीता।
पद्मजा सिंह ने तीन खिताबों पर अपना कब्जा जमाया
पद्मजा ने गर्ल्स सिंगल्स अंडर-19 के फाइनल में वर्षा सिंह को 21 -18, 21 -15 से परास्त कर खिताब अपने नाम किया। वहीं गर्ल्स डबल्स अंडर-13 में पदमजा व शैलजा की जोड़ी ने आराध्या बिश्नोई व शगुन टाँक की जोड़ी को फाइनल में परास्त कियाकर खिताब जीता। एक अन्य फाइनल में गर्ल्स डबल्स अंडर-15 पद्मजा सिंह व आराध्या ढींगरा ने संघर्ष भरे मैच में 14- 21, 21 -12, 21- 16 से फाइनल में ओजस्विता दुबे व पर्ल पारिक को हराया।
बॉयज सिंगल्स अंडर-17 में सत्यम गुर्जर ने भव्य अग्रवाल को 21- 14, 21- 7 से हरा खिताब अपने नाम किया। बॉयज सिंगल्स अंडर-19 के फाइनल में सत्यम गुर्जर ने 21 -17, 21 -17 से आयुष यादव को हराया।
गर्ल्स डबल अंडर-17 में अद्विता शर्मा-गरिमा यादव की जोड़ी ने ओजस्विता दुबे व पर्ल पारीक को फाइनल में हराया। महिला डबल्स में अद्विता और लावण्या शर्मा की जो जोड़ी ने चेतन्या राठौड़ और रक्षन्दा बिष्ट को 21-16,21 -17 से हरा खिताब अपने नाम किया
अंडर-11 बॉयज डबल्स में नैतिक बंसल-शिव चौहान ने तीन लंबे चले गेम में 20 -22 ,21- 12 21-9 से बुरहाउद्दीन व लक्षित रेवार को परास्त कर खिताब अपने नाम किया। बॉयज डबल्स अंडर-13 में मुदित पांडे व प्रणव मूलचंदानी की जोड़ी ने अनीश चाहर और मानवेंद्र सिंह को फाइनल में हराया। बॉयज डबल अंडर-19 में आर्यन सिंह व अक्षत शेखावत की जोड़ी आयुष यादव व स्पर्श माथुर को फाइनल में हर खिताब जीता।
प्रतियोगिता सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार मुख्य अतिथि ओएन दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित व अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी जगदीश तंवर ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बधाइयां प्रेषित की। गुप्ता ने बताया शेष बचे 6 फाइनल रविवार दोपहर 3:00 से खेले जाएंगे।
What's Your Reaction?