इज़राइल से किसके आदेश पर समझौता करेंगे, राहुल ने मोदी से पूछा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल की संसद कनेसेट में अपने संबोधन के दौरान गाज़ा में हो रहे कथित जनसंहार का मुद्दा उठाएंगे और फ़िलिस्तीनियों के लिए न्याय की मांग..

इज़राइल से किसके आदेश पर समझौता करेंगे, राहुल ने मोदी से पूछा
27-02-2026 - 10:05 AM

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल की संसद कनेसेट में अपने संबोधन के दौरान गाज़ा में हो रहे कथित जनसंहार का मुद्दा उठाएंगे और फ़िलिस्तीनियों के लिए न्याय की मांग करेंगे।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने इतिहास में भारत हमेशा सही के साथ खड़ा रहा है। हमें सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दुनिया को दिखाते रहना चाहिए।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘एप्सटीन फाइल्स’ का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने कहा, कम से कम एक बार तो आप पहले ही एप्सटीन के कहने पर इज़राइल में ‘नाच-गा’ चुके हैं — तो इस बार देश के हितों के खिलाफ समझौता आप किसके आदेश पर करेंगे?”

इस बयान के साथ फिल्मी अंदाज़ के एक रंगीन पैरोडी पोस्टर ‘जेफ्री ने बना दी जोड़ी’ की पृष्ठभूमि में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एप्सटीन फाइल्स के तहत सार्वजनिक हुए ईमेल आदान-प्रदान का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि 2014 के बाद भारत–इज़राइल संबंधों की नींव दोषी यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन ने रखी और उसे आकार दिया।

पवन खेड़ा ने कहा, “2014 के बाद भारत–इज़राइल संबंधों की बुनियाद जेफ्री एप्सटीन ने रखी… (इज़राइल के पूर्व प्रधानमंत्री) एहुद बराक, जेफ्री एप्सटीन, हरदीप पुरी… इसी तरह हमारी विदेश नीति को आकार दिया गया।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।