25–26 फरवरी को इज़रायल दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नेतन्याहू ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री Narendra Modi 25 से 26 फरवरी तक दो दिवसीय दौरे पर Israel जाएंगे। सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। हालांकि, यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक विवरण सामने नहीं..

25–26 फरवरी को इज़रायल दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नेतन्याहू ने किया ऐलान
17-02-2026 - 11:23 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली/तेल अवीव। प्रधानमंत्री Narendra Modi 25 से 26 फरवरी तक दो दिवसीय दौरे पर Israel जाएंगे। सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। हालांकि, यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।

प्रधानमंत्री मोदी के इज़रायल दौरे की घोषणा सबसे पहले इज़रायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने की। नेतन्याहू ने रविवार को Conference of Presidents of Major American Jewish Organizations को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 25–26 फरवरी को इज़रायल आएंगे।

अपने संबोधन में नेतन्याहू ने भारत की वैश्विक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, “भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश है।” उन्होंने भारत–इज़रायल संबंधों को मजबूत बताते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग की ओर भी इशारा किया।

कूटनीतिक हलकों के अनुसार, यह दौरा भारत–इज़रायल द्विपक्षीय संबंधों—खासतौर पर रक्षा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग—को और मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।