काबुल पर पाकिस्तान के हवाई हमले.. तालिबान ने कहा, जांच जारी है

पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कई हवाई हमले किए। ये हमले उस समय हुए जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी दी थी कि उनका देश अफगानिस्तान में मौजूद कथित “आतंकी ठिकानों” को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा था, “अब बहुत हो चुका”..

काबुल पर पाकिस्तान के हवाई हमले.. तालिबान ने कहा, जांच जारी है
10-10-2025 - 09:40 AM

नयी दिल्ली। पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कई हवाई हमले किए। ये हमले उस समय हुए जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी दी थी कि उनका देश अफगानिस्तान में मौजूद कथित “आतंकी ठिकानों” को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा था, “अब बहुत हो चुका”।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने एक धमाके की पुष्टि की और कहा कि काबुल शहर में विस्फोट की आवाज़ सुनी गई लेकिन किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात करने वाले हैं। मुत्ताकी भारत की 6-दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं।

रॉयटर्स के अनुसार, तालिबान प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, “काबुल शहर में विस्फोट की आवाज़ सुनी गई है। लेकिन किसी को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, सब कुछ ठीक है। घटना की जांच चल रही है और अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है।”

चश्मदीदों ने दावा किया कि उन्होंने रात लगभग 9:50 बजे दो धमाकों की आवाज़ें सुनीं।

इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने देश की राष्ट्रीय असेंबली में कहा था, “अब बहुत हो चुका है, हमारा सब्र खत्म हो गया है। अफगान भूमि से होने वाला आतंकवाद असहनीय है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।