रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर का निधन; अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म और टेलीविज़न निर्माता व सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर का निधन हो गया। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका अंतिम संस्कार जुहू में किया..

रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर का निधन; अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि
01-09-2025 - 07:48 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

मुंबई। फिल्म और टेलीविज़न निर्माता व सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर का निधन हो गया। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका अंतिम संस्कार जुहू में किया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया, वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। आज सुबह उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार, 1 सितंबर की दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान भूमि पर किया जाएगा।”

रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता और लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, श्रद्धेय श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र श्री प्रेम सागर जीजिन्होंने रामायण टीवी सीरियल के माध्यम से भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को हर घर-घर तक पहुँचाया—और स्वयं एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रहे, उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। हम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

प्रेम सागर ने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे से प्रशिक्षण प्राप्त किया था और वे 1968 बैच के छात्र थे। उन्होंने अपने पिता की संस्था सागर आर्ट्स के तहत लंबे समय तक कार्य किया। यही बैनर 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माण के लिए जाना जाता है।

सागर आर्ट्स के तहत प्रेम सागर ने कई परियोजनाओं में स्टिल फ़ोटोग्राफ़र और सिनेमैटोग्राफ़र के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।