राधाकृष्णन बनाम सुदर्शन रेड्डी: आज होगा भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव

देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज यह तय करेंगे कि उपराष्ट्रपति पद पर NDA के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन बैठेंगे या INDIA गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के दो महीने बाद हो रहा..

राधाकृष्णन बनाम सुदर्शन रेड्डी: आज होगा भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव
09-09-2025 - 09:21 AM

नयी दिल्ली। देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज यह तय करेंगे कि उपराष्ट्रपति पद पर NDA के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन बैठेंगे या INDIA गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के दो महीने बाद हो रहा है।

दोनों नेताओं की किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा और नतीजे भी आज ही घोषित कर दिए जाएंगे।
हालांकि इस चुनाव में किसी अप्रत्याशित परिणाम की संभावना नहीं है क्योंकि बीजेपी नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास संख्या बल मौजूद है, लेकिन INDIA गठबंधन और अन्य विपक्षी दल NDA उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं।

उम्मीदवार कौन हैं?

  • NDA प्रत्याशी: महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, जो बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान कोयंबटूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं और जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर हैं।
  • INDIA प्रत्याशी: विपक्ष ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को समर्थन दिया है।

कौन करेगा मतदान?

उपराष्ट्रपति का चुनाव वही निर्वाचन मंडल करता है, जो राष्ट्रपति का चुनाव करता है। इसमें शामिल हैं..

  • राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य,
  • राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य,
  • लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य।

कुल मिलाकर 788 सदस्य मतदान के पात्र होते हैं, लेकिन वर्तमान में 6 राज्यसभा सीटें और 1 लोकसभा सीट रिक्त होने के कारण 781 सदस्य ही मतदान करेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव में पहले वोटर होंगे और पंजाब व हरियाणा के सांसदों के साथ मतदान करेंगे।

कौन किसके साथ?

  • NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन को एनडीए के घटक दलों का समर्थन मिला है, जिनमें जेडीयू, टीडीपी, शिवसेना, एनसीपी समेत अन्य दल शामिल हैं।
  • INDIA प्रत्याशी रेड्डी को कांग्रेस, डीएमके, झामुमो, राजद, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, टीएमसी और वामपंथी दलों का समर्थन है। आप (AAP) और एआईएमआईएम ने भी रेड्डी का समर्थन घोषित किया है।
  • कुछ दल मतदान से दूर रहेंगे, जिनमें भारत राष्ट्र समिति (BRS), ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) शामिल हैं।

संख्याएँ क्या कहती हैं?

उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा 391 है।

  • लोकसभा में भाजपा के पास 293 सांसदों का समर्थन है।
  • राज्यसभा में भाजपा समर्थित 129 सदस्य हैं।
  • कुल मिलाकर एनडीए को 422 सदस्यों का समर्थन हासिल है, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक है।

वेतन और सुविधाएँ

भारत के उपराष्ट्रपति, भले ही देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद हो, लेकिन उन्हें अलग से कोई नियमित वेतन नहीं मिलता।
उपराष्ट्रपति को वेतन राज्यसभा के सभापति के रूप में मिलता है। इस पद पर उन्हें ₹4 लाख प्रति माह वेतन दिया जाता है।
इसके अलावा उपराष्ट्रपति को कई विशेष सुविधाएँ भी मिलती हैं, जैसे – सरकारी आवास, चिकित्सा सुविधा, रेल और हवाई यात्रा की सुविधा, लैंडलाइन व मोबाइल फोन सेवा, सुरक्षा और निजी स्टाफ।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 – NDA बनाम INDIA प्रत्याशी

पहलू

NDA प्रत्याशी

INDIA प्रत्याशी

नाम

सी.पी. राधाकृष्णन

बी. सुदर्शन रेड्डी

पृष्ठभूमि

बीजेपी के वरिष्ठ नेता, दो बार कोयंबटूर से सांसद (वाजपेयी काल में), पूर्व झारखंड राज्यपाल, जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश

समर्थन दल

बीजेपी, जेडीयू, टीडीपी, शिवसेना (शिंदे), एनसीपी (अजित पवार गुट) व अन्य एनडीए सहयोगी

कांग्रेस, डीएमके, झामुमो, राजद, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना, टीएमसी, वामपंथी दल, AAP, AIMIM

संख्या बल

एनडीए के पास 422 सांसदों का समर्थन

विपक्ष के पास लगभग 340 सांसदों का समर्थन

बहुमत का आंकड़ा

391

391

संभावित बढ़त

एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत, जीत लगभग तय मानी जा रही

विपक्ष कड़ी टक्कर देने की कोशिश में

अन्य दलों का रुख

मतदान से दूर: BRS, BJD, SAD

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।