साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत पर सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स समेत दिग्गजों ने दी बधाई

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार एबी डिविलियर्स समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम को बधाई दी

साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत पर सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स समेत दिग्गजों ने दी बधाई
15-06-2025 - 10:04 AM
15-06-2025 - 10:13 AM

मुंबई। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार एबी डिविलियर्स समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम को बधाई दी।

यह 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (जो बाद में चैंपियंस ट्रॉफी बनी) के बाद साउथ अफ्रीका का पहला ICC खिताब है। यानी 27 साल बाद यह सफलता मिली है।

सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट किया, टेस्ट क्रिकेट अपनी जादूगरी दिखाता रहा है। इस फाइनल में हर सेशन की अपनी कहानी रही और @ProteasMenCSA ने तूफान के बीच भी संतुलन बनाए रखा।
मार्कराम की संयमित बल्लेबाजी और बवुमा का दबाव में संघर्ष, चौथी पारी में दृढ़ता से खड़े रहे। एक ऐसा शतक जो याद रखा जाएगा, और एक साझेदारी जिसने उम्मीद को इतिहास में बदल दिया।
साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने की बधाई!

एबी डिविलियर्स ने लिखा, बधाई हो @ProteasMenCSA! शानदार जीत और बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन!
मार्कराम के उस मैच विनिंग शतक को सलाम और तेम्बा बवुमा को इस पूरे सफर में बर्फ जैसी ठंडक और आग जैसी जोश के साथ नेतृत्व करने के लिए सराहना।
इस खेल के इस खूबसूरत प्रारूप को देखना एक अद्भुत अनुभव रहा।
नाटकीयता, धीमी रफ्तार से बढ़ता रोमांच और अंत में जीत की मिठास — मेरे दो बेटों के साथ इसे अनुभव करना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। Go Proteas!”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।