तेहरान ने दी चेतावनी..अमेरिका ने फिर हमला किया तो देंगे जवाब: ईरान के विदेश मंत्री
ईरान ने पुष्टि की है कि कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर किया गया उसका मिसाइल हमला अमेरिका की "ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर आक्रमण" का सीधा जवाब था..
तेहरान। ईरान ने पुष्टि की है कि कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर किया गया उसका मिसाइल हमला अमेरिका की "ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर आक्रमण" का सीधा जवाब था।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के जवाब में "संयमित प्रतिकार" थी, जो हाल ही में ईरानी परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों में शामिल रहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका ने आगे कोई कदम उठाया तो ईरान फिर से जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।
ईरान ने इस हमले से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका को कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से इसकी सूचना दे दी थी, साथ ही क़तरी अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पहल को सकारात्मक संकेत बताया।
ट्रंप ने कहा – ईरान ने पहले सूचना दी, इसके लिए धन्यवाद
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मैं ईरान को पहले से जानकारी देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिससे कोई जानहानि नहीं हुई और कोई घायल नहीं हुआ।”
“शायद अब ईरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द की दिशा में आगे बढ़ेगा, और मैं पूरे जोश के साथ इसराइल से भी यही करने का आग्रह करूंगा।”
ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर कुल 14 मिसाइलें दागीं। उन्होंने इस हमले को "बहुत कमजोर प्रतिक्रिया" बताया और कहा कि "हमने इसे पहले ही अनुमानित किया था और बेहद प्रभावी ढंग से इसका मुकाबला किया।"
उन्होंने आगे लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि किसी अमेरिकी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और शायद ही कोई क्षति हुई हो। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने अपनी ‘भड़ास’ निकाल ली है, और उम्मीद है कि अब आगे नफ़रत नहीं बढ़ेगी।”
कतर ने कहा – ईरानी हमले पर प्रतिक्रिया हमारा संप्रभु अधिकार
वहीं, कतर ने कहा है कि उसकी ज़मीन पर स्थित अल उदीद अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के हमले के बाद उसकी प्रतिक्रिया एक "संप्रभु निर्णय" है।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “ईरान और कतर के बीच गहरे संबंध हैं, लेकिन यह हमला एक सच्ची बैठक और स्पष्ट रुख की मांग करता है।”
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने हमले का बचाव किया
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने भी अमेरिकी बेस पर हुए हमलों का बचाव किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक जली हुई अमेरिकी झंडा जलते भवनों और धुएं से भरे युद्ध क्षेत्र के बीच एक खंभे पर फहरा रहा था।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “हमने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। और हम किसी की धमकी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। और हम किसी के आगे नहीं झुकेंगे। यही ईरानी राष्ट्र का तर्क है।”
What's Your Reaction?