हाथी गांव में अनोखा जश्न: हाथियों संग धूमधाम से मनाया गया अनंत अंबानी का जन्मदिन
जयपुर के हाथी गांव में 9 अप्रैल को एक खास आयोजन होने हुआ। यहां प्रसिद्ध एनिमल लवर अनंत अंबानी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया..
जयपुर के हाथी गांव में 9 अप्रैल को एक खास आयोजन होने हुआ। यहां प्रसिद्ध एनिमल लवर अनंत अंबानी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया।
इस मौके पर हाथी बाबू, हथिनी पुष्पा और चंदा ने केक काटकर जश्न की रौनक बढ़ाई। हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष शफीक बल्लू खान ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पहले से ही जोर-शोर से चल रही थीं। कल यानी 9 अप्रेल को अनंत अंबानी के जन्मदिन पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उत्सव मनाया गया।
इस दौरान हाथियों के लिए विशेष बुफे लगाया गया, जिसमें केले, सेव, मातीरा, गन्ना, गुड़, हरा चारा और पपीता सहित अन्य खाद्य सामग्री परोसी गई। तीन हाथियों ने मिलकर ढाई फीट ऊंचा केक भी काटा।
इसके अलावा हाथी महावतों का सम्मान करते हुए उन्हें राशन किट, जूते, कैप और उपहार वितरित किए गये। यह आयोजन पशु प्रेम, सेवा और संवेदना का अनूठा उदाहरण पेश करने वाला रहा।
What's Your Reaction?