सेंट विल्फ्रेड पीजी महाविद्यालय के स्वयंसेवक को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित
सेंट विल्फ्रेड पीजी कॉलेज के स्वयंसेवक अनिरुद्ध सिंह को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राज्य स्तरीय पुरस्कार 2021-22 एवं नरेश कुमार मीणा को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023 - 24 से सम्मानित किया गया..
जयपुर। सेंट विल्फ्रेड पीजी कॉलेज के स्वयंसेवक अनिरुद्ध सिंह को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राज्य स्तरीय पुरस्कार 2021-22 एवं नरेश कुमार मीणा को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023 - 24 से सम्मानित किया गया।
उन्हें 16 अप्रैल 2025 को ओटीएस, जयपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जो कॉलेज शिक्षा विभाग, एनएसएस इकाई एवं राजकीय महाविद्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि शिव लहरी सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान प्रदेश क्षेत्र रहे। उनके अलावा कार्यक्रम में डॉ ओम प्रकाश बैरवा, कमिश्नर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राज्य संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार कुमावत, NSS क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर व जिला समन्वयक गोविंद शरण शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
यह पुरस्कार सत्र 2021-22 में संस्थागत श्रेणी में 4 संस्थाओं, कार्यक्रम अधिकारी श्रेणी में 6 अधिकारियों और स्वयंसेवक श्रेणी में 12 स्वयंसेवकों को दिया गया एवं 2023 - 24 सत्र में संस्थागत श्रेणी में 4 संस्थाओं, कार्यक्रम अधिकारी श्रेणी में 7 अधिकारियों और स्वयंसेवक श्रेणी में 12 स्वयंसेवकों को दिया गया स्वयंसेवकों को यह सम्मान उनके द्वारा विगत वर्षों से किए जा रहे अनेक कार्य जैसे कोविड 19 महामारी में जागरूकता, निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप, लंपी महामारी में गौ सेवा, रक्तदान, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जागरूकता अभियानों, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, बाल श्रम उन्मूलन, साक्षरता अभियान, जैसे विविध सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए दिया गया है
What's Your Reaction?