15 साल बाद फिर महामुकाबला..! पाकिस्तान फाइनल में, भारत आज करेगा इंग्लैंड से दो-दो हाथ 

<p><em><strong>15 साल पहले 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप में ही जोहानिसबर्ग में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में हराते हुए खिताब जीता था।</strong></em></p>

15 साल बाद फिर महामुकाबला..! पाकिस्तान फाइनल में, भारत आज करेगा इंग्लैंड से दो-दो हाथ 
10-11-2022 - 06:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टी-20 विश्च कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को एडिलेड में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। 
इंग्लैंड से होगी कांटे की टक्कर
भारत-इंग्लैंड के बीच इस सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ब्रिगेड को तीनों डिपार्टमेंट में बेहतर खेल दिखाना होगा। भारत की चिंता कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म है। वह पांच मैचों में 17.80 की औसत से महज 89 रन बना पाए हैं। हार्दिक पंड्या, केएल राहुल जैसे प्लेयर्स भी लय में नहीं आ पा रहे। अच्छी बात विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है। भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड की पेस बैटरी से बचकर रहना होगा, खासकर क्रिस वोक्स, सैम कुरेन जैसे गेंदबाज भारतीय टीम के लिए एक सिरदर्द साबित हो सकते हैं। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम में कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स लगातार बढ़िया शुरुआत दे रहे हैं। 
पाक के खिलाफ लड़खड़ाया न्यूजीलैंड
बुधवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने 49 रनों के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच 50 बॉल पर 68 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी के चलते ही कीवी टीम चार विकेट पर 152 रन बना पाई। पाकिस्तान की ओर से शाहीन आफरीदी ने सबसे ज्यादा दो और नवाज ने एक विकेट लिया। जवाब में पाकिस्तान टीम की जीत के हीरो बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान रहे। रिजवान ने 57 और बाबर ने 53 रनों की पारी खेली। बाबर और रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर्स में 105 रनों की साझेदारी हुई जिसने मैच को एकतरफा को बना दिया।
15 साल बाद फिर फाइनल?
15 साल पहले 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप में ही जोहानिसबर्ग में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में हराते हुए खिताब जीता था। अब फिर से किस्मत के सितारे मिलकर ये तस्वीर बनाते हुए दिख रहे हैं, जहां भारत-पाकिस्तान फिर से खिताब के लिए टकराएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।