Amritpal Singh : 36 दिन की फरारी के बाद आखिरकार अमृतपाल सिंह पंचाब के मोगा में गुरुद्वारा से गिफ्तार, ले जाया जा रहा है असम की डिब्रूगढ़ जेल

<p><em>खालिस्तान की मांग करने वाला और इसके लिए लोगों को भड़काने वाला पंजाब का कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह&nbsp;पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पंजाब पुलिस के मुताबिक,&nbsp; 36 दिनों की फरारी के बाद अमृतपाल को पंजाब के मोगा में एक गांव रोडे से गिरफ्तार किया गया। स्&zwj;थानीय मीडिया का कहना है कि&nbsp;अमृतपाल ने गुरुद्वारे में जाकर आत्मसमर्पण किया है। जानकारी मिल रही है कि अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है।&nbsp;</em>उसके खिलाफ एनएसए के तहत भी केस दर्ज था और गैर जमानती वॉरंट जारी था।&nbsp;अमृतपाल सिंह जिसे कुछ महीने पहले बहुत कम लोग जानते थे, अचानक वह सुर्खियों में आया और फिर देश के सबसे बड़े वॉन्टेड अपराधियों&nbsp;में से एक बन गया था।</p>

Amritpal Singh : 36 दिन की फरारी के बाद आखिरकार अमृतपाल सिंह पंचाब के मोगा में गुरुद्वारा से गिफ्तार, ले जाया जा रहा है असम की डिब्रूगढ़ जेल
23-04-2023 - 09:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस बीच विभिन्न सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल शनिवार, 22 अप्रेल को ही मोगा पहुंच गया था और इसने यहां एक गुरुद्वारे में उसने संगत भी की थी। वहां से आ रही तस्‍वीरें इस बात की गवाही भी दे रही हैं। कहा जा रहा है कि अमृतपाल ने यहां पर लोगों को संबोधित क‍िया। रविवार, 23 अप्रेल को सुबह अमृतपाल सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया। उल्लेखनीय है कि अमृतपाल तब लोगों की नजरों में आया जब उसने सरकार को चुनौती देना शुरू कर दिया था और धर्म की आड़ में उसने खालिस्‍तान की मांग उठानी शुरू कर दी। इसके बाद उसने समर्थकों के साथ अजनाला थाने में जमकर उत्पात मचाया जिसमें कई पुलिसवालों को चोटें भी आईं। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। लेकिन, जब उस पर शिकंजा कसने लगा तो वह धर्म की दुहाई देने लगा।

बार-बार भेस बदलता रहा अमृतपाल

अमृतपाल एक साधारण नौजवान की भांति रहा करता था लेकिन अचानक उसने स‍िख संतों के जैसा रूप ले लिया। इस बीच में उसने जनरैल सिंह भिंडरावाले जैसा वेश बना लिया। जब वो पुलिस से छिपता फिर रहा था तो वह जीन्स-शर्ट और जैकेट पहनने लगा। रविवार को सुबह जब उसने आत्मसमर्पण किया, तब फिर सिख वेशभूषा में नजर आया। अमृतपाल सिंह बार-बार वेश बदलकर वह छिपता रहा और उसने कदम-कदम पर धर्म को ढाल की तरह इस्तेमाल किया। उल्लेखनीय है कि दुबई से लौटा अमृतपाल सिंह अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख है। सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।