वर्ष 2023 में हज यात्रा के लिए हटे आयु प्रतिबंध..!

<p><em><strong>दो साल पहले कोरोना महामारी के संदर्भ में सऊदी अरब में लगायी गई पाबंदियों को वापस ले लिया गया है। यानी वर्ष 2023 की हज यात्रा के लिए आने वाली सीजन पहले की तरह ही होने वाला है।</strong></em></p>

वर्ष 2023 में हज यात्रा के लिए हटे आयु प्रतिबंध..!
10-01-2023 - 12:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने 9 जनवरी को ट्विटर पर इस मामले में घोषणा की है। इस घोषणा में स्पष्ट किया गया है, '1444एच में हज तीर्थयात्रियों की संख्या आयु प्रतिबंधों के बिना कोरोना महामारी से पहले जैसी स्थिति में आ जाएगी।'

सऊदी सरकार की ओर से हज और उमरा मंत्री तौफीक अल-रबियाह ने हज एक्सपो 2023 के उद्घाटन के दौरान इस आशय की घोषणा की है। उम्मीद है कि वर्ष 2023 में हज सीजन की 26 जून से शुरू हो सकता है। इससे पूर्व हज और उमरा मंत्रालय ने कहा था कि इस साल रजिस्ट्रेशन के लिए प्राथमिकता उन लोगों को दी जाएगी जो पहले कभी हज यात्रा पर नहीं आये हैं। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि मंत्रालय हज यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म से वीजा आवेदन की अनुमति देने जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आई कोरोना वायरस महामारी का असर हज यात्रा पर भी पड़ा था। दुनियाभर में लगे प्रतिबंधों से पहले हज करने वालों की संख्या 26 लाख थी। कोविड के बाद सऊदी सरकार ने 2022 में हज यात्रियों की संख्या 10 लाख तक सीमित कर दी थी। यद्यपि सिर्फ 18 से 65 साल के लोग, जिन्हें पूरी तरह वैक्सीन लग चुकी थी और जो कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित थे, उन्हें ही पिछले साल हज करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन, इस वर्ष ऐसी पाबंदियों को वापस ले लिया गया है।
कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद सऊदी अरब दुनियाभर के हज यात्रियों को कई सुविधाएं दे रहा है। पिछले साल सऊदी सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बिना पुरुष साथी 'मेहरम' के हज करने की मंजूरी दे दी थी। इसके अलावा उमरा वीजा की अवधि को बढ़ाकर 30 से 90 दिन कर दिया गया था

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।