11 अगस्त को अजित बनेंगे महाराष्ट्र सीएम ! फडणवीस बोले-हद है

<p><em><strong>महाराष्ट्र में इस बात की अटकलें तेज हैं कि 11 अगस्त को सीएम शिंदे की छुट्टी हो जाएगी और अजित पवार को सीएम बनाया जाएगा। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। &nbsp;</strong></em></p>

11 अगस्त को अजित बनेंगे महाराष्ट्र सीएम ! फडणवीस बोले-हद है
26-07-2023 - 08:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राज्य में अभी सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया। पृथ्वीराज चव्हाण के दावे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाकर अजीत पवार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलें तेज हो गईं। इन अटकलों पर आखिरकार उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को सफाई देनी पड़ी।
फडणवीस ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि आजकल कई वरिष्ठ नेता अटकलबाजी करते दिख रहे हैं। वे कितनी भी अटकलें लगाएं, जिस समय हमने महायुती तैयार की उस समय से तीनों पार्टियों (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी(अजित पवार गुट)) के मन में स्पष्ट है कि महायुती के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं और एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। बहरहाल देवेंद्र फडणवीस जैसे सीनियर और जिम्मेदार नेता ने जब साफ कह दिया कि एकनाथ शिंदे को नहीं बदला जाएगा तो शिंदे गुट समेत ब्यूरोक्रेसी का भी कन्फ्यूजन काफी हद तक कम हुआ है। 
शिंदे को हटाकर अजित बनाए जाएंगे सीएम
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि 11 अगस्त को एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाकर अजीत पवार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पृथ्वीराज चव्हाण के इस दावे के पीछे दलील है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिंदे समेत उनके सभी विधायकों को अपात्र करार दिया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तीन महीने की मियाद 11 अगस्त को खत्म हो रही है।
शिवसेना यूबीटी ने कहा-अटकलें तो हैं ही
शिवराज सिंह चव्हान के बयान और दावे को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता और विधान परिषद में नेता विपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण वरिष्ठ नेता हैं, उनके पास जानकारी होगी लेकिन ऐसी अटकलें महाराष्ट्र में तो लगाई जा रही हैं।
शिंदे गुट ने कहा-पृथ्वीराज को सपने आने लगे हैं
वहीं, शिवसेना शिंदे गुट की तरफ से कैबिनेट मंत्री शंभुराजे देसाई ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण को आजकल सपने आने लगे हैं। उनका हाल भी कुछ दिनों बाद संजय राउत जैसा होगा उन्हें कोई गम्भीरता से नहीं लगा।
फडणवीस ने कर दिया साफ-शिंदे ही सीएम हैं, रहेंगे
इन सभी तमाम अटकलों पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं सबसे बड़े दल बीजेपी  के नेता के रूप में आधिकारिक तौर पर स्पष्ट करता हूं कि एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री हैं और वही महायुति के मुख्यमंत्री रहेंगे। जो लोग बाते कर रहे वह सिर्फ अटकलें हैं, पतंगबाजी है और उन बातों में कोई दम नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।