मुंबई मेट्रो की सैर पर निकले अक्षय कुमार: देखकर भी पहचान नहीं पाए फैंस

<p>अक्षय कुमार अपने फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं। कभी वह अपनी फिल्मों में अपने दमदार किरदारों से फैंस का दिल जीत लेते हैं तो कभी अपने एक्शन अवतार से फैंस को अपना मुरीद बना लेते हैं। अब एक बार फिर अक्षय ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।</p>

मुंबई मेट्रो की सैर पर निकले अक्षय कुमार: देखकर भी पहचान नहीं पाए फैंस
12-01-2024 - 10:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड में अक्षय कुमार अक्सर किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वह अपने दमदार किरदारों तो कभी अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आए। हालांकि मेट्रो में बैठे अक्षय कुमार को किसी ने पहचाना नहीं। बगल में खड़े फैंस भी अक्षय को पहचान नहीं पाए।

देखा जाए तो ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आए हैं। इससे पहले भी वह साल 2023 की शुरुआत में आई उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ को प्रमोट करते हुए इमरान हाशमी के साथ सुबह-सुबह मुंबई के डीएन नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार हए नजर आए थे। वहां उन्होंने फैंस के साथ ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ गाने पर जोरदार डांस भी किया था। अब उनकी हालिया फोटो में भी अक्षय मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं।
कैसा है अक्षय का लुक
सामने आई इन तस्वीरों में अक्षय कुमार ने ब्लैक कलर का जैकैट और ब्लैक पेंट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज भी कैरी किए है। अपने लुक को और ज्यादा ग्रेस देने के लिए उन्होंने ब्लैक कैप भी पहनी हुई है। साथ ही खिलाड़ी कुमार मास्क भी लगाया हुआ है। उनका ये लुक फैंस का दिल जीत लेगा। अपनी सिंपल सोबर लुक से भी अक्षय फैंस का दिल जीत रहे हैं। लेकिन अक्षय को बैठे हुए मेट्रो में कोई पहचान नहीं पा रहा है। ये आप फोटो में साथ में खड़े उनके एक फैंस को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं।
अक्षय को देखकर चैंक गए फैंस
बाद में जब अक्षय को फैंस ने इस लुक में देखा तो लोग हैरान रह गए। उनके फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि उनके चहीत स्टार मेट्रो में उनके साथ सफर कर रहे हैं। इसके बाद तो अक्षय के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वैसे अक्षय उन एक्टर्स में से एक हैं जो अपने फैंस का खास ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षय अपने फैंस को अपनी तस्वीरों से खूब एंटरटेन करते हैं।
एक बड़ी हिट फिल्म की सख्त जरूरत 
बता दें कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार जो कभी बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में देकर अपने फैंस को खूब एंटरटेन करते थे। बीते कुछ समय से वह अपना स्टारडम कायम नहीं रख पाए हैं। बीते कुछ सालों से देखे तो उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई है। या कुछ आई तो ज्यादा धमाका नहीं कर सकी। इस वक्त अक्षय कुमार को एक बड़ी हिट फिल्म की सख्त जरूरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।