अनंत-राधिका की शादी, रिहाना की एंट्री... बेजोड़ है भारत का सॉफ्ट पावर! 

<p>राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्रीवेडिंग फंक्शन में दुनियाभर से सेलेब्रिटीज शामिल हुई हैं। समारोह में पहुंचने वालों में पॉप स्टार रिहाना, इवांका ट्रंप, शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी सितारे जामनगर पहुंचे हैं।</p>

अनंत-राधिका की शादी, रिहाना की एंट्री... बेजोड़ है भारत का सॉफ्ट पावर! 
03-03-2024 - 09:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुजरात के जामनगर में कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। इस शादी में दुनियाभर के नामी लोग शामिल होने आए हैं। इसकी भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी चर्चा है। पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा हो रही है कि किस तरह भारत के बिजनेसमैन के एक फंक्शन में सिंगर रिहाना से लेकर डोनाल्ड ट्रंप के परिवार तक के लोग आए हैं। पाकिस्तान के राजनीतिक कमेंटेटर कमर चीमा ने इस भारत की सॉफ्ट पावर कहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने सॉफ्ट पावर में एक मुकाम हासिल कर लिया है, जो कमाल का है।
कमर चीमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि भारत दुनिया में एक ताकत है। उसके राजनेताओं का एक सम्मान है, ये हार्ड पावर होती है लेकिन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में जिस तरह से रिहाना, बिल गेट्स और दुनिया की बड़ी-बड़ी शख्सियतें आई हैं, वो दिखाता है कि उस देश की साॅफ्ट पावर क्या है। हार्ड पावर में भले ही पाकिस्तान कहीं भारत के सामने खड़ा हो जाए लेकिन सॉफ्ट पावर में भारत के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं ठहरता है।
‘भारत में दिल्ली-मुंबई से अलग भी शहर’
कमर चीमा ने कहा कि आमतौर पर हम लोग मुंबई और दिल्ली को जानते हैं कि ये भारत के बड़े शहर हैं। हमें ये बात हैरत में डाल रही है कि गुजरात में जामनगर नाम का शहर इतना बड़ा है कि उसमें इस तरह का फंक्शन हो सकता है। जहां दुनिया की नामचीन हस्तियां आ रही हों। ये दिखाता है कि भारत ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से अलग भी बड़े-बड़े और तमाम सुविधाओं वाले शहर खड़े कर लिए हैं। हमारे यहां तो इस्लामाबाद में भी तरह की शादी नहीं हो पाएगी क्योंकि इतने ज्यादा लोग एक साथ आ गए तो उनको रोकने के लिए इतने होटल तक हमारे पास नहीं हैं।
कमर चीमा ने कहा कि बिल गेट्स जैसे लोग मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में जाकर सड़क पर घूम रहे हैं और आम चायवाले के यहां रुककर चाय पी रहे हैं। बिल गेट्स जैसे लोग देख रहे हैं कि भारत क्या है, रिहाना अपनी टीम के साथ जाकर डांस कर रही हैं। ये पाकिस्तान को भी देखना चाहिए कि कि तरह के भारत की एक धमक बन रही है। भारत के एक कारोबारी की शादी का इवेंट कितना जबरदस्त है। किस तरह से वह सॉफ्ट पावर में बढ़ रहे हैं लेकिन इसके उलट पाकिस्तान में तो लोग लड़कियों की ड्रेस पर अरबी प्रिंट होने पर हंगामा कर रहे हैं। ऐसे में कैसे पाकिस्तान के आगे बढ़ने के रास्ते साफ होंगे, ये बड़ा सवाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।