जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन (जेएसएफ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषित..
<p><em>तेजी से बढ़ती जनसंख्या भारत की बड़ी समस्याओं में से एक है। जनसंख्या के नियंत्रण के साथ विशेष रूप से जनसांख्यिकी परिवर्तन जिस तेजी से हो रहा है,उसे नियंत्रित करने की मांग भी लंबे समय से की जाती रही है। जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन (जेएसएफ) इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाता है और सरकार से इस मामले में कानून बनाये जाने की मांग भी करता रहा है। जेएसएफ के प्रयासों का ही परिणाम है कि जनसंख्या नियंत्रण और जनसांख्यिकी परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाने की दिशा में सोचा जा रहा है। वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में इसके लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति भी बनाने की घोषणा की गयी है। </em></p>
जेएसफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार तो हैं ही..उनके अलावा राजस्थान से ज्ञानदेव आहूजा, उत्तर प्रदेश से डॉ हरपाल सिंह और चंद्रशेखर गर्ग को संरक्षक बनाया गया है। जेएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी हैं और श्रीमती ममता सहगल को महिला विंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राजस्थान से जेएसएफ के देवेंद्र राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा राजस्थान से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीलम मूंदड़ा को उपाध्यक्ष, आनंद स्वरूप अग्निहोत्री, हिमांशु शुक्ला और भगवान दास खत्री को राष्ट्रीय सचिव, विक्रांत सिंह को बौद्धिक प्रमुख, लवेश मीणा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राजस्थान से बृजेंद्र अरोड़ा, राम कुमावत और राजेश देशवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
What's Your Reaction?