सवाल का जवाब FIR ? बंगलौर में  पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ गैर ज़मानती धाराओं में एफ.आई.आर दर्ज   

<p>कर्नाटक सरकार ने &#39;गलत सूचना&#39; के लिए आजतक के सुधीर चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी<br /> कांग्रेस सरकार ने चौधरी पर धार्मिक अल्पसंख्यकों को वाणिज्यिक वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी देने की योजना के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।&nbsp;</p>

सवाल का जवाब FIR ? बंगलौर में  पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ गैर ज़मानती धाराओं में एफ.आई.आर दर्ज   
13-09-2023 - 12:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज तक के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम थाने में FIR दर्ज की गई है। कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी (आईटी बीटी) मंत्री प्रियांक खरगे का कहना है कि “आजतक के एंकर जानबूझकर सरकारी योजनाओं पर गलत सूचना फैला रहे हैं, जिसे सबसे पहले भाजपा सांसदों ने शुरू किया था और मीडिया के एक वर्ग द्वारा इसे बढ़ाया जा रहा है।यह जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण है।

क्या है मामला 
उक्त योजना में 4.5 लाख रुपये से कम घरेलू आय वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों के लोगों को वाणिज्यिक वाहन खरीदने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का वादा किया गया है। कर्नाटक में पाँच समुदाय हैं जिन्हें धार्मिक अल्पसंख्यकों के रूप में वर्गीकृत किया गया है - मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध, सिख और पारसी।

सुधीर चौधरी का खड़गे को जवाब 
FIR दर्ज होने पर पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, "कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा मेरे ख़िलाफ़ FIR की जानकारी मिली। सवाल का जवाब FIR ? वो भी ग़ैर ज़मानती धाराओं के साथ। यानी गिरफ़्तारी की पूरी तैयारी, मेरा सवाल ये था कि स्वावलंबी सारथी योजना में हिंदू समुदाय शामिल क्यों नहीं है ? इस लड़ाई के लिए भी मैं तैयार हूँ। अब अदालत में मिलेंगे।"<

/p>

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।