Fifa World Cup 2022 : अर्जेंटीना की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, क्रोएशिया को सेमीफाइनल में 3-0 से हराया
<p>Fifa World Cup 2022 : दो बार की चैंपियन टीम Argentina फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। उसने मंगलवार की देर रात लुसैल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में पिछली बार उपविजेता क्रोएशिया को 3-0 से पटखनी दी।</p>
इस तरह Argentina फीफा वर्ल्ड कप टीम छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। इस मैच में Lionel Messi ने एक गोल किया और एक गोल में सहयोग किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। Argentina की टीम अब 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल में गत विजेता फ्रांस या मोरक्को के खिलाफ खेलेगी।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि Argentina के दिग्गज खिलाड़ी Lionel Messi का यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। अब रविवार को फाइनल मुकाबले में वे अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। मेसी ने अपनी कप्तानी में Argentina को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। पिछली बार 2014 में उनकी टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी थी। उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था।
Messi ने मैच में जादुई प्रदर्शन किया। उन्होंने 34वें मिनट में पेनल्टी पर जबर्दस्त गोल किया। उसके बाद 69वें मिनट में अपने पैरों का कमाल दिखाते हुए जूलियन अल्वारेज के लिए एक गोल असिस्ट किया। Messi ने क्रोएशियाई खिलाड़ियों को बीच मैदान में छकाना शुरू किया और गोलपोस्ट तक पहुंच गए। फिर गोलपोस्ट के पास खड़े जूलियन अल्वारेज को पास दे दिया। अल्वारेज ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में मार दिया। उन्होंने इससे पहले 39वें मिनट में भी एक गोल किया था।
उधर, 37 बरस के क्रोएशियाई खिलाड़ी लुका मोड्रिच ने संभवतः अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल लिया है और ट्रॉफी जीतने का उनका सपना टूट गया है। क्रोएशियाई टीम वर्ष 2018 के फाइनल में भी पहुंची थी और इस बार भी उसे उम्मीद थी वह फाइनल में पहुंचेगी लेकिन ऐसा हो ना सका। Argentina ने उसका सफर सेमीफाइनल में समाप्त कर दिया और इस हार के बाद मोड्रिच काफी निराश दिखाई दिये। वे रोते हुए मैदान से बाहर निकले, उन्हें Argentina के खिलाड़ियों ने ढांढस बंधाया।
Argentina के एंजेल डी मारिया ने मैच के बाद Croatia के कप्तान लुका मोड्रिच को गले लगाकर चूम लिया। दोनों के बीच कुछ समय तक बात भी हुई। दोनों खिलाड़ी एक साथ रियल मैड्रिड के लिए खेल चुके हैं। लुका मोड्रिच Argentina के विरुद्ध पूरे मुकाबले में नहीं खेल सके। क्रोएशियाई टीम पर तीन गोल होने के बाद लगभग हार पक्की होने की स्थिति में टीम मैनेजर ने 81वें मिनट में मोड्रिच को सब्स्टिट्यूट कर दिया। उनकी जगह लोवरो मजेर मैदान पर उतरे। बाहर आते समय दर्शकों ने मोड्रिक के लिए जमकर तालियां बजाईं।
Croatia के गोलकीपर ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया था लेकिन उनके फाउल के कारण Argentina को पेनल्टी मिली और उसने पहला गोल किया। मैच के बाद अर्जेंटना को गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने Croatia को लिवाकोविच को गले से लगा लिया। Argentina के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने में भी पीछे नहीं रहे। खिलाड़ी उस स्टैंड्स की तरफ चले गए जहां Argentina के फैंस थे। सभी ने वहां जाकर फैंस के साथ जीत का जश्न मनाया। फाइनल में पहुंचने के बाद Argentina के कुछ खिलाड़ियों ने डांस भी किया। टीम के लिए नंबर-7 जर्सी पहनने वाले रोड्रिगो डी पॉल ने तो अपनी जर्सी उतारकर डांस किया।
What's Your Reaction?