बलूचिस्तान में पाकिस्तान के नेवी एयरबेस पर हमला: गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए

<p>चार हमलावरों ने बलूचिस्तान के हवाई अड्डे के पास नौसेना बेस में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन गेट पर ही सुरक्षाबलों के साथ उनकी झड़प हुई। पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक हवाई स्टेशन पीएनएस सिद्दीकी के पास से भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें लोगों ने सुनी है।</p>

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के नेवी एयरबेस पर हमला: गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए
26-03-2024 - 10:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में देश के दूसरे बड़े नेवी एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ है। तुरबत शहर स्थित पाकिस्तानी नौसेना के स्टेशन पर हमले के बाद पाक सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि स्वचालित हथियारों और हथगोले से लैस आतंकवादियों ने तुर्बत में पाकिस्तानी नौसेना स्टेशन पीएनएस सिद्दीकी पर हमला किया। स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की और आतंकियों को मार गिराया। बताया गया है कि पाक सुरक्षाबलों को इस झड़प में कोई नुकसान हीं हुआ है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों ने नौसेना स्टेशन में घुसने की कोशिश की लेकिन नौसेना बेस के बाहर ही उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ हो गई और वह गोलीबारी के दौरान मारे गए। आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाको को घेर लिया और क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के इस नवल बेस पर चीनी ड्रोन भी तैनात हैं।
बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि इस हमले में छह आतंकवादी शामिल थे, जिसमें चार मारे गए और दो भागने में कामयाब हुए लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने इस पर अभी बयान जारी नहीं किया है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। बीएलए ने एक बयान जारी कर हमले का दावा किया है। बीएलए ने अपने बयान में कहा है कि समूह की आत्मघाती इकाई मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों ने एयरबेस में हमला किया है।
लगातार निशाना बन रहे सैन्य ठिकाने
पाकिस्तान की सेना के ठिकानों को हाल के दिनों में लगातार निशाना बनाया गया है। 20 मार्च को आठ आतंकवादियों ने दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर ग्वादर में एक इमारत पर हमला करते हुए दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकवादियों को मार दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।